फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shutdown of five hours... lights going off for nine hours, tripping again at night

Bareilly News: पांच घंटे का शटडाउन... नौ घंटे तक गुल रही बत्ती, रात में फिर ट्रिपिंग

Wed, 14 Aug 2024 04:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Shutdown of five hours... lights going off for nine hours, tripping again at night
बरेली। किला और सीबीगंज उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में मंगलवार को उपभोक्ताओं को नौ घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच की 33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 11 से चार बजे तक शटडाउन लिया गया, लेकिन यहां रात आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भी ट्रिपिंग होती रही। सीबीगंज उपकेंद्र के इलाकों में भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाले किला और सीबीगंज उपकेंद्रों में मरम्मत कार्यों के लिए मंगलवार को शटडाउन लिया गया था। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच पर सुबह 11 से अपराह्न चार बजे तक काम होना था, लेकिन रात आठ बजे तक काम पूरे नहीं हो सके। ऐसे में इस फीडर से जुड़े बाकरगंज, हुसैनगंज, जखीरा, मछली मंडी, बमनपुरी, जामा मस्जिद, कंघी टोला, खन्नू मोहल्ला, लाल मस्जिद, अलखनाथ, गढ़ी चौकी, केला बाग, पंजाबपुरा के लोगों को दिनभर बिजली संकट झेलना पड़ा। जखीरा, कुंवरपुर, मलूकपुर, बिहारीपुर, साहूकारा इलाकों में भी मंगलवार को दिनभर संकट बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार रात किला उपकेंद्र में केबल जल जाने के कारण तीन घंटे तक कटौती की गई। सीबीगंज उपकेंद्र के बरेली वन फीडर पर सुबह आठ से 11 बजे तक मरम्मत के काम किए गए। इस कारण स्वालेनगर, लीची बाग, रजा कॉलोनी, मिनी बाइपास, किला छावनी ,चंदन नगर, आनंद विहार, जागृतिनगर इलाकों में आपूर्ति ठप रही। बरेली टू फीडर पर कार्यों के बीच अवध धाम, वसंत विहार, ग्रेटर आकाश, जीएन सिटी, ग्रीन सिटी, मठ लक्ष्मीपुर, रहपुरा आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। यहां भी समय से काम पूरे नहीं हो सके। शाम को ट्रिपिंग की समस्या ने परेशान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed