{"_id":"676b90bb9f53b59c4000f0e6","slug":"shruti-won-in-100-and-800-meter-race-bareilly-news-c-4-lko1064-548071-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 100 व 800 मीटर दौड़ में श्रुति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 100 व 800 मीटर दौड़ में श्रुति ने मारी बाजी
विज्ञापन
- भोजीपुरा व फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक में आयोजित किया गया ग्रामीण खेल लीग
बरेली। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग का आयोजन मंगलवार को भोजीपुरा व फतेहगंज पश्चिमी ब्लाॅक में किया गया। भोजीपुरा ब्लॉक के भैरपुरा खजुरिया स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 व 800 मीटर दौड़ में श्रुति यादव ने बाजी मारी। बालक वर्ग 100 मीटर में श्याम यादव, 800 मीटर में लारेब अली अव्वल रहे। कबड्डी में महेशपुर की टीम विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में विक्रम जीत सिंह, 400 मीटर में सोहेल खां व 1500 में प्रभांशू ने बाजी मारी। कबड्डी में भोजीपुरा की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में मीनाक्षी, 400 में मधु अव्वल रहीं। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर में श्रीसंत, 200 मीटर में इमरान रजा व 400 मीटर में नितिन ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में भैरपुरा खजुरिया की टीम पहले स्थान पर रहीं। विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के उनासी मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कामिनी प्रथम रहीं। 800 मीटर में स्वाति ने बाजी मारी। रहनुमा ने सबसे ऊंची छलांग लगाई। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वरुण व 800 मीटर में बृजेश अव्वल रहे। जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नीलम, 400 मीटर में पायल, 800 मीटर में स्वाति ने बाजी मारी। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में उनासी की टीम प्रथम रही। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आकांक्षा, 200 में पायल, 800 मीटर में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में खड़ुआ की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन