{"_id":"61e6ccd420ecf0434e4ce511","slug":"shri-ram-katha-mahotsav-begins-with-kalash-yatra-in-rehariya-bareilly-news-bly472856667","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहरिया में कलश यात्रा के साथ श्री रामकथा महोत्सव हुआ शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहरिया में कलश यात्रा के साथ श्री रामकथा महोत्सव हुआ शुरु
विज्ञापन
पुवायां के गांव रेहरिया में कलश यात्रा निकालती महिलाएं
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। गांव रेहरिया में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के बाद मंगलवार को कलश यात्रा निकालने के साथ श्री सर्व देव प्रतिष्ठा एवं श्री रामकथा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गांव रेहरिया में कई वर्षों से जर्जर शिव मंदिर का ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया है। मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार से यज्ञ और श्री रामकथा महोत्सव कार्यक्रम का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया। शिव मंदिर से शुरु हुई कलश यात्रा गांव पसिगनपुर के पास खन्नौत नदी के तट पर पहुंची और नदी तट पर पूजा करने के बाद कलश में जल भरा गया।
इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। पंडित विनय कुमार शुक्ला, अतुल कुमार शास्त्री आदि यज्ञाचार्य बुधवार से यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ कराएंगे। 24 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
शिव मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के आयोजन के दौरान मोहम्मदी के श्याम नारायण दीक्षित राम कथा सुनाएंगे। कलश यात्रा में रामप्रताप शर्मा, बागेश चंद्र पांडेय, विमलेश पांडेय, श्याम शर्मा, सौरभ गुप्ता, संजीव मिश्रा, सदाशिव शर्मा, मनोज मिश्रा, केशव मिश्रा, अतुल मिश्रा, देवेश पांडेय सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।