फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shri Ram ji's ride came out...devotees danced

Bareilly News: श्रीराम जी की निकली सवारी... झूमे भक्त

Tue, 15 Oct 2024 05:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram ji's ride came out...devotees danced
बहेडी। भगवान श्री राम की राजगद्दी शोभायात्रा में मौजूद मेला कमेटी के पदाधिकारी।
बहेड़ी/फरीदपुर। मेला रामलीला में सोमवार को श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा में भगवान श्री रामचंद्र, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप रथ में सवार थे। हनुमान जी के स्वरूप उनकी सेवा में रथ के आगे की ओर खड़े थे। दूसरे रथ पर भरत और शत्रुघ्न और तीसरे रथ पर सुग्रीव, अंगद, जामवंत और विभीषण के स्वरूप शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। श्रीराम जी की निकली सवारी गीत पर भक्त थिरक रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसने सबका मन मोह लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। क्षेत्रवासियों ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड होते हुए तहसील परिसर स्थित जनकपुरी पहुंची। जनकपुरी में बदायूं, सकरस से आए अखाड़े ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। यहां एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व मेला कमेटी के अध्यक्ष व तहसीलदार भानु प्रताप ने भगवान राम व सीता माता के स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सीओ अरुण कुमार सिंह व इंस्पेक्टर संजय तोमर ने थाना परिसर के सामने भगवान के स्वरूपों की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा सेठ प्रमोद कुमार अग्रवाल, मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, अतुल गर्ग, आलोक गर्ग, चौधरी गजेंद्र सिंह, नगर पालिका की अध्यक्षा रश्मि जायसवाल, महेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे। इधर, फरीदपुर में शोभायात्रा में रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा, गोपाल मिश्रा, मोनू मिश्रा, मुनेश मिश्रा, मुन्ना पंडित आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed