फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shri Radhakrishna Temple comes for wishes

Bareilly News: मनौतियों के लिए आते हैं श्री राधाकृष्ण मंदिर

Wed, 06 Sep 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shri Radhakrishna Temple comes for wishes
बरेली। मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना 80 वर्ष पूर्व की गई थी। उस समय मारवाड़ीगंज के लोगों ने एक प्लाट मंदिर के नाम पर दिया, जहां श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

इस मंदिर की स्थापना में एवं व्यवस्था में रोशन लाल बेरीवाल, नंदलाल साबू, लाला रघुवीर सरन, भूरामल का मुख्य योगदान रहा है। इस मंदिर में वर्ष भर कुछ न कुछ धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। तमाम लोगों की यहां से अटूट आस्था है, जो मनौतियों के लिए आते रहते हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के मंगल चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुरू में श्री राधाकृष्ण के छोटे विग्रह हुआ करते थे। यहां पर श्री हनुमान जी व शिव परिवार ही था। बाद में श्री राम दरबार और दुर्गा माता की स्थापना कराई गई। कुछ साल बाद यहां श्री राधाकृष्ण का बड़ा विग्रह स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के मनोज साबू के अनुसार वर्ष 2020 में मंदिर का पुन: जीर्णोंद्धार कराया गया। श्री खाटू श्याम बाबा व श्री सालारसर बालाजी की स्थापना कराई गई। मंदिर में सभी कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जाते हैं। खास तौर से जन्माष्टमी, राधाष्टमी, रामनवमी, शरद पूर्णिमा, श्री बाला जी जन्मोत्सव, श्री खाटू श्याम जी एकादशी का कार्यक्रम प्रमुख है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का कार्यक्रम, मंदिर की स्थापना से आज तक धूमधाम के साथ मनाया जा है।

जन्माष्टमी पर कार्यक्रम:
श्री राधा कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें जन्माष्टमी के दिन सात सितंबर को दोपहर 12 बजे से जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा, जो रात तक चलेगा। अगले दिन आठ सितंबर को राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से शाम को सात बजे कीर्तन और नंदोत्सव कार्यक्रम होगा।

ऐसे पहुंचे मंदिर
यह मंदिर मारवाड़ीगंज में अहाते में स्थित है। जो गंगापुर चौराहे से प्रेमनगर की ओर जानेवाले मार्ग पर गंगापुर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed