फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shri Ganga Maharani procession took place with great pomp amid tight security in bareilly

Bareilly News: कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से निकली गंगा महारानी शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Tue, 19 Aug 2025 03:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 03:58 PM IST
सार

बरेली में श्रीगंगा महारानी की 96वीं शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। 

विज्ञापन
Shri Ganga Maharani procession took place with great pomp amid tight security in bareilly
श्रीगंगा महारानी शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में श्रीगंगा महारानी की 96वीं शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। गंगा महारानी मंदिर में पूजा पाठ यात्रा की शुरुआत हुई। महापौर उमेश गौतम व जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल गंगा महारानी की आरती उतारी उसके बाद झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बैंड बाजे व डीजे की धुन पर युवक जमकर थिरके।

विज्ञापन


मलूकपुर से शुरु हुई यात्रा से डलाव वाली मठिया, सिटी सब्जी मंडी, विनायक अस्पताल, कुंवरपुर, जसौली, किला, चौकी, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, शिवाजी मार्ग, मठ की चौकी, श्यामगंज, कालीबाड़ी, रोडवेज, मोती पार्क होते हुए बिहारीपुर ढाल से मंदिर पर आकर संपन्न हुई। 
विज्ञापन


शोभायात्रा में मुख्य झांकी गंगा महारानी, हनुमान, भगवान शिव, शिव परिवार, खाटू श्याम, भारत माता, राम दरबार, कृष्ण, राधा, महाकाल, पर्वत लिए हनुमान चार डीजे समेत अन्य झांकियां शामिल रहीं। झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया। लोगों जाम में फंसकर वीडियो बनाते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shri Ganga Maharani procession took place with great pomp amid tight security in bareilly
शोभायात्रा में शामिल बैलगाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 
डीजे की धुन पर युवाओं की टोली जमकर झूमी। सिटी श्मशान भूमि फाटक के पास दो डीजे का आपस में कंपटीशन हुआ। यात्रा के साथ बड़ी संख्या में युवा व महिलाएं चली। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी की तैनाती रही। यात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

Shri Ganga Maharani procession took place with great pomp amid tight security in bareilly
शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्रा जैसे ही किला होते हुए बड़ा बाजार की ओर बढ़ी तो व्यापारियों ने भी यात्रा पर पुष्प वर्षा की। जगह-जगह लोगों ने पानी, प्रसाद, बिस्कुट का वितरण किया। रात करीब दस बजे यात्रा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान अतुल सैनी, वीरु, सचिन सैनी, सुबोध अग्रवाल, अंकित सैनी, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed