{"_id":"694ef9ac59d42a71c5064170","slug":"shreyansh-got-first-place-in-100-meter-race-edric-got-second-place-bareilly-news-c-4-vns1074-794324-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में श्रेयांश प्रथम, एड्रिक ने हासिल किया द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में श्रेयांश प्रथम, एड्रिक ने हासिल किया द्वितीय स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्रिसमस के उपलक्ष्य में क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च की ओर से शुक्रवार को मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन वर्ष के नन्हे बच्चों से लेकर 70 वर्ष आयु तक के बुजुर्गों के लिए प्रतियोगिताएं हुईं।
100 मीटर दौड़ (छह वर्ष) में श्रेयांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एड्रिक दूसरे और अनाया तीसरे स्थान पर रहीं। छह से 10 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में रोनाल्ड ने प्रथम, अर्णव लाल ने द्वितीय और बैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं के वर्ग में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छह से 15 वर्ष की बैलून रेस में मानवी महेश ने प्रथम और आराध्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालिका दौड़ (6-8 वर्ष) में शनाया अव्वल रहीं। बालिका वर्ग 9-12 वर्ष में दिव्यांशी ने प्रथम, प्रलिति ने द्वितीय और अराध्या ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालकों की बैलून रेस (6-9 वर्ष) में आदित्य ने बाजी मारी। बैनी दूसरे, जय तीसरे स्थान पर रहे। बैलून ब्लास्ट प्रतियोगिता में केविन, वंश, अर्णव सिंह और विशेष सिंह जैसे प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में मनीषा, मानवी, दिव्यांशी, प्रलिति, शनाया, आशिता ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में मुख्य पादरी सुनील मसीह, पादरी अजय चरन आदि उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों में पुरस्कारों का वितरण नववर्ष की आराधना सभा के उपरांत किया जाएगा।
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. डोनाल्ड बी लाल ने किया। आयोजन में शैलेश स्मार्ट, डॉ. सलिल बलदेव, अंशुमन पैट्रिक, ऑस्टिन, आशुतोष लाल, अरविंद आदि का सहयोग रहा।