फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   showroom burnt from short circuit

बहेड़ी में फोम के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लगी

Wed, 26 Oct 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
showroom burnt from short circuit
बहेड़ी। नैनीताल रोड पर रामलीला मैदान के गेट के सामने फोम के शोरूम में दीपावली की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान राख हो गया। बरेली और उत्तराखंड से पहुंची दमकल की चार से ज्यादा गाड़ियों ने रात भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक ने अग्निकांड में तीस लाख से ज्यादा के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन

शोरूम मालिक प्रतीक धींगरा के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे वह शोरूम बंदकर नौकर के साथ घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी नौकर ने प्रथम तल पर चिंगारी उठती देखकर उन्हें बताया। उन्होंने फायर ब्रिगेड का सूचना दी। फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार टीम के साथ पहुंचे तो आग विकराल हो चुकी थी। एक गाड़ी आग पर काबू नहीं पा सकी तो बरेली और उत्तराखंड से दो गाड़ियां मंगवाई गईं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका लेकिन तब तक फोम के गद्दे, सोफे, कंबल, फर्नीचर आदि राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग बेसमेंट में बने गोदाम और आसपास फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता। फायर ब्रिगेड ने जेसीबी से शटर तोड़कर पानी की बौछार कर आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोका। सूचना पर इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को वहां से हटाया। रात भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, दो बाइकों समेत लाखों का सामान राख
फरीदपुर। टेंट के गोदाम में राकेट घुसने से आग लग गई, जिसमें रजाई, गद्दे, सीलिंग, पर्दे, बर्तन और वहां खड़ी दो बाइकें जल गईं। फायर ब्रिगेड सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक मोहल्ले वालों ने घरों और नालों से पानी डालकर आग बुझा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला परा साईं बाबा मंदिर के पास रहने वाले टेंट मालिक संतोष कुमार के गोदाम में सोमवार दोपहर करीब दो बजे राकेट घुसने से आग लग गई। आग भीषण होने पर मोहल्ले वालों ने बाल्टियों और मोटर चलाकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी दो मीटर की दूरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लोग आग बुझा चुके थे।
फरीदपुर फायर स्टेशन प्रभारी सियाराम ने बताया कि उन्हें मोहल्ले के सभासद ने फायर स्टेशन पर पहुंचकर 3:10 बजे सूचना दी। उस समय गाड़ी पटाखा बाजार में खड़ी थी। सूचना पर गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

किसान की झोंपड़ी जलकर राख
शेरगढ़। क्षेत्र के गांव पिपौली में रहने वाले मिश्रीलाल की झोंपड़ी सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने झोंपड़ी में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और बाल्टियों व मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से झोंपड़ी में रखी चारपाई, विस्तर जल गए। ग्रामीणों ने पटाखे से आग लगने का अंदेशा जताया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से जांच कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed