फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Showed strength at divisional level, now we will shine at state level

Bareilly News: मंडल स्तर पर दिखाया दम, अब प्रदेश स्तर पर चमकेंगे हम

Sun, 29 Sep 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 29 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Showed strength at divisional level, now we will shine at state level
बरेली। विद्यालयीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले के 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ। शाहजहांपुर में आयोजित कराटे की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में छह और बालक वर्ग में तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। कबड्डी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बरेली के छह और क्रिकेट में छह खिलाड़ी चयनित हुए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के पुवांया इंटर कॉलेज में हुई 68वीं मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की सृष्टि और आकांक्षा, साहू गोपीनाथ की वर्णिका शुक्ला और खुशी, भिंडौरा की प्रियांशी सिंह और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की निदा अल्वी ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। श्रेया, प्राची, अंजली, अलीना ने रजत पदक जीते। बालक वर्ग में ईशू, अभय सिंह और मोहन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर क्वालीफाई किया। मोहित और अथर्व शुक्ला रजत पदक विजेता रहे।
विज्ञापन


सात अक्टूबर को सहारनपुर में होने वाली सबजूनियर प्रदेश स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ी दम दिखाएंगे। शनिवार को मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में बरेली की टीम विजयी रही। प्रदेश स्तरीय प्रतियाेगिता के लिए बरेली के शिवम मौर्य, एजाज खान, बलवंत, मोहित, सौरभ और सालिम खां का चयन हुआ है। शाहजहांपुर के आयुष सक्सेना और सदीम रजा समेत बदायूं के शिवा, केशव, सचिन, पीलीभत के आलोक दिवाकर ने भी जगह बनाई है। पीलीभीत के पीयूष कुमार और बदायूं के अमन को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लिए एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इस्लामिया के शारीरिक शिक्षक शाहीद रजा ने बताया कि स्टेडियम के कोच अमित यादव, नाजिम अली और नितेश भारद्वाज की देखरेख में ट्रायल हुए। बच्चों के चयन की सूची अभी उनके पास नहीं आई है, पर इसमें बरेली के छह से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed