फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shots were also fired at Baheri police station due to Constable Meenakshi Sharma

UP: इंस्पेक्टर की आत्महत्या में आया जिस महिला सिपाही का नाम, बरेली के बहेड़ी थाने में रह चुकी है तैनात

Sat, 06 Dec 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 06:23 PM IST
सार

जालौन में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार रॉय ने शुक्रवार रात सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक महिला सिपाही का नाम सामने आ रहा है। यह सिपाही बरेली के बहेड़ी थाने में भी तैनात रही है। उस समय बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
shots were also fired at Baheri police station due to Constable Meenakshi Sharma
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन के कुठौंद थाने में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की आत्महत्या के मामले में जिम्मेदार बताई जा रही महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा बरेली के बहेड़ी कोतवाली में भी तीन महीने तैनात रह चुकी है। उसकी तैनाती से पहले दूसरी महिला सिपाही अंशुल की वजह से दो सिपाहियों में थाना परिसर के अंदर गोलियां चल गई थी। दो इंस्पेक्टर समेत तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


नवंबर 2023 में सिपाही मीनाक्षी शर्मा बहेड़ी कोतवाली में तैनात हुई थी। तीन महीने में ही उसने अपना तबादला करा लिया था। बेहद कम समय की तैनाती के दौरान भी वह काफी चर्चा में रही थी। इससे पहले छह सितंबर 2022 को बहेड़ी थाने में गोली चली थी। ये घटनाक्रम दूसरी महिला सिपाही की वजह से हुआ था। मुंशी के रूप में तैनात रहे सिपाही मोनू पांडे से थाने पर तैनात दूसरे सिपाही योगेश चहल का विवाद हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ा कि रात करीब 12 बजे योगेश चहल थाने में ड्यूटी कर रहे मोनू पांडे के पास पहुंच गया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Orai: कुठौंद थाना प्रभारी ने किया सुसाइड, महिला सिपाही से जुड़ा मामला…भागती कॉन्स्टेबल का Video वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही को लेकर दोनों में बहस और धक्कामुक्की हो गई। मोनू पांडे ने एक दरोगा की जमा रिवाल्वर दराज से निकालकर दो फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही अफसरों को जानकारी दी।

तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को जानकारी  मिली तो उन्होंने एसपी क्राइम  से जांच कराई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार,  तीन सिपाही मोनू पांडे, योगेश चाहल व मनोज को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed