फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Kuthaund police station incharge commits suicide case linked to a female constable fleeing constable

Orai: कुठौंद थाना प्रभारी ने किया सुसाइड, महिला सिपाही से जुड़ा मामला…भागती कॉन्स्टेबल का Video वायरल

Sat, 06 Dec 2025 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:22 PM IST
सार

Orai News: उरई में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार रॉय ने शुक्रवार रात सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली। इस मामले को एक महिला सिपाही से जोड़ा जा रहा है, जो घटना के बाद भागती हुई सीसीटीवी में दिखी, और एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Orai Kuthaund police station incharge commits suicide case linked to a female constable fleeing constable
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार रॉय ने शुक्रवार की रात अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस पूरे मामले को एक महिला सिपाही से जोड़ा जा रहा है। घटना के बाद महिला सिपाही भागती हुई सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

वह महिला कहां तैनात है, उस समय वह क्या कर रही थी, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अरुण राय 1998 में सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लंबी सेवा के बाद उन्हें वर्ष 2013 में उप निरीक्षक बनाया गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य के आधार पर वर्ष 2022 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली। इंस्पेक्टर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग महाराजगंज थाना प्रभारी के रूप में हुई थी।

विज्ञापन

मामले में एक महिला सिपाही का नाम सामने आया
कुठौंद थाने का चार्ज संभालने के बाद भी वह हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते थे। शुक्रवार शाम भी वह क्षेत्र भ्रमण से लौटे थे। इसके कुछ देर बाद ही थाना परिसर में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले थे। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अब इस पूरे मामले में एक महिला सिपाही का नाम सामने आ रहा है।



परिजन तहरीर देते हैं, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
बताया जा रहा है की घटना के समय वह महिला सिपाही इंस्पेक्टर के पास मौजूद थी और घटना होने के बाद उसने थाने में इसकी जानकारी दी और मौके से भाग गई। सूत्रों की मानें, तो पुलिस ने उक्त महिला सिपाही को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed