फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shortage from bamboo bat to staff, hotspots left in name

बांस बल्ली से लेकर स्टाफ तक की किल्लत, नाम के रह गए हॉटस्पॉट

Mon, 15 Jun 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shortage from bamboo bat to staff, hotspots left in name
बरेली में सील किया गया प्रेमनगर क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। शहर में लगातार बनते जा रहे हॉटस्पॉट अब औपचारिकता मात्र रह गए हैं। स्टाफ से लेकर बांस बल्ली का जुगाड़ करना पुलिस प्रशासन के लिए खासा मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शहर में पहला हॉटस्पॉट सुभाष नगर में बना था। जिसमें करीब सवा सौ पुलिसकर्मियों को लगाकर पूरा इलाका सील किया गया था। सख्ती ऐसी थी कि कोई बाहरी शख्स अंदर नहीं जा पाता था और अंदर वाले बाहर की हवा खाने को तरस गए थे। अब लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने पर इतने हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं कि पुलिस प्रशासन इंतजामों को लेकर दुविधा में है। पुलिस को न तो पर्याप्त बांस बल्ली मिल रहे हैं और न ही अब नए हॉटस्पॉट पर लगाने को पर्याप्त स्टाफ बचा है। नए हॉटस्पॉट में मामूली इंतजाम करके छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

आज खुलेगा रामपुर गार्डन, नहीं रहेगा हॉटस्पॉट

रामपुर गार्डन में हॉटस्पॉट बने रविवार को 21 दिन पूरे हो गए। अभी तक पॉश कॉलोनी और शहर के मेडिकल हब रामपुर गार्डन में पुलिस पहरा दे रही थी। चौकी चौराहा प्रभारी वेदपाल के मुताबिक सोमवार को रामपुर गार्डन की सील हटा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलूकपुर चौकी भी हॉटस्पॉट में

मलूकपुर चौकी के करीब बने घर में कोरोना संक्रमित केस निकलने से चौकी भी हॉटस्पॉट के दायरे में आ गई है। चौकी स्टाफ को मजबूरी में सरकारी कामकाज की वजह से बाहर आना जाना पड़ता है। हालांकि अधिकारी एहतियात बरतने का निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed