फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   short circuit caused fire in the house injuring a couple and their child in Bareilly

Bareilly News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दंपती और बच्ची झुलसे

Sat, 17 Jan 2026 11:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 11:11 AM IST
सार

बरेली के सीबीगंज की सनौआ काशीराम कॉलोनी के ए ब्लॉक में स्थित पेंटर नईम के घर में शुक्रवार रात आग लग गई। इससे दंपती और उनकी बच्ची झुलस गई। घटना से घबराए नईम के पिता की भी तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
short circuit caused fire in the house injuring a couple and their child in Bareilly
घर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनौआ काशीराम कॉलोनी के ए ब्लॉक में स्थित पेंटर नईम के घर में शुक्रवार रात सवा आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग से दंपती के साथ उनकी बेटी भी झुलस गई। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्र व पुत्रवधू के झुलसने के बाद उनके पिता की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक घर के केबल में दरवाजे के पास शॉट सर्किट हुआ। इससे चिंगारी निकलने लगीं तो दरवाजे पर टंगे पर्दे ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में लपटें पूरे कमरे में फैल गईं। इसी बीच कमरे में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फट गया।घटना में नईम का बेटा अरबाज, पुत्रवधू महबिश और दो साल की पोती रहनुमा झुलस गई। घर में आग लगने से चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने हिम्मत दिखाकर खंभे से बिजली का केबल काटा और फिर आग बुझाई। तब तक घर का सारा सामान राख हो चुका था। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना से घबराए नईम की भी हालत बिगड़ गई। उन्हें भी जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed