{"_id":"5ecec4bc8ebc3e9096650e3d","slug":"shops-opened-without-roster-crowds-also-started-kotwal-sent-notice-bareilly-news-bly407226778","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर रोस्टर के खुलीं दुकानें, भीड़ भी लगी, कोतवाल ने भिजवाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर रोस्टर के खुलीं दुकानें, भीड़ भी लगी, कोतवाल ने भिजवाए नोटिस
विज्ञापन
सामान की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
स्पोर्ट्स के सामान और अन्य दुकानों पर इकट्ठे मिले लोग, दुकानों की बनवाई वीडियो
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान बाजार खोलने के लिए बनाए गए रोस्टर का जमकर उल्लंघन हो रहा है। कहीं चोरी छिपे तो कहीं दुकादार खुले आम बगैर रोस्टर के दुकानें खोल रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल रोड पर गश्त के दौरान रोस्टर के विपरीत खुली मिलीं दुकानों को पुलिस ने बंद कराया। भीड़भाड़ वाली दुकानों का वीडियो बनाकर सभी को नोटिस भिजवाए।
लॉकडाउन में व्यापार को छूट मिलते ही बाजारों में भीड़भाड़ और सड़कों पर जाम नजर आने लगा है। बाजार खुलने के लिए बनाए गए रोस्टर को भी अधिकतर दुकानदारों ने ताक पर रख दिया है। पुलिस की सख्ती के बावजूद लगातार लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बुधवार सुबह गश्त के दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को जिला अस्पताल रोड पर कई दुकानें रोस्टर के विपरीत खुली मिलीं तो उन्होंने दुकानदारों को जमकर हड़काया। साथ ही दुकान में मौजूद भीड़ की वीडियोग्राफी भी कराई। कोतवाली परिसर के पास मंजिल स्पोर्ट्स, इलेक्टॉनिक्स की दुकान वैल्यू प्लस समेत कई दुकानों को नोटिस भी भिजवाए। रोडवेज बस स्टेशन के पास भी कई इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के शटर आधे खुले थे। बाहर खडे़ लोग ग्राहकों को बुलाकर सामान बेच रहे थे। बारादरी पुलिस ने भी श्यामगंज बाजार समेत कई जगहों के 18 दुकानदारों को नोटिस भेजा।