{"_id":"675a93a42eb6b106430a12d3","slug":"shopkeeper-shot-dead-for-not-giving-him-a-glass-of-alcohol-in-bareilly-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में मामूली बात पर हत्या: शराब पीने को नहीं दिया गिलास, दबंगों ने दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मामूली बात पर हत्या: शराब पीने को नहीं दिया गिलास, दबंगों ने दुकानदार को मारी गोली
Thu, 12 Dec 2024 01:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:11 PM IST
सार
बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में मामूली बात पर दुकानदार की हत्या कर दी गई। दबंगों ने शराब पीने के लिए गिलास मांगा। दुकानदार ने मना कर दिया। आरोप है कि रात में दबंगों ने दुकानदार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के रोहतापुर गांव में बुधवार रात परचून दुकानदार 21 वर्षीय सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाम को शराबियों ने शराब पीने को उससे गिलास मांगा था। मना करने पर वह उसे धमकी देकर चले गए। आरोपियों ने रात में आकर उसे गोली मार दी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सत्यपाल के भाई दिनेश ने बताया कि गांव निवासी खमानी और बृजपाल दबंगई दिखाते हैं। वह अक्सर उनकी दुकान से सामान ले जाते थे और रुपये देने में आनाकानी करते थे। 20 अक्तूबर को भी रुपये मांगने पर विवाद हो गया था। उल्टा खमानी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी तो पहुंची पुलिस ने दुकानदार सत्यपाल व उसके भाई को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी थी।
विज्ञापन
अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: 'इसलिए हमने उसे गड्ढे में धकेला', दोस्तों का कबूलनामा; आरोपियों को देख भड़कीं सपना
विज्ञापन
बुधवार शाम मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने वारदात कर दी। दुकान बंद करने के बाद सत्यपाल बरामदे में सो रहा था। खमानी और बृजपाल अपने साथी के साथ आया। सत्यपाल को जगाकर उसके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब दिनेश पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना पर थाना प्रभारी रामरतन सिंह पहुंच गए। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है।