फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shopkeeper dies of shock after receiving notice to vacate land

Bareilly News: जमीन खाली करने का नोटिस मिलने के बाद सदमे से दुकानदार की मौत

Tue, 02 Sep 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies of shock after receiving notice to vacate land
बरेली। जमीन खाली करने का अंतिम नोटिस मिलने के बाद इज्जतनगर के दुकानदार की सोमवार शाम मौत हो गई। परिजनों ने सदमे से मौत होने का आरोप लगाते हुए रेलवे से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि इसी दुकान से परिवार का गुजारा होता था।
विज्ञापन

इज्जतनगर के परतापुर चौधरी निवासी कमलेश न्यू मार्डन रेलवे कॉलोनी स्थित बाजार में दुकान लगाते थे। कमलेश के चचेरे भाई रजत ने बताया कि जब से यह बाजार शुरू हुआ है, तब से कमलेश का परिवार यहीं दुकान लगाकर गुजारा करता है। इससे पहले कमलेश के पिता जयराम दुकान लगाते थे। कमलेश का एक भाई मानसिक रूप से कमजोर है। उसका एक तीन साल का बेटा और एक सवा साल की बेटी है। भाई, उसकी पत्नी और बच्चों का खयाल भी कमलेश ही रखते थे। शनिवार को रेलवे ने जमीन खाली करने का नोटिस दिया था। उसके बाद से कमलेश परेशान थे। सोमवार शाम छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। कमलेश की पत्नी प्रिया का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed