फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shop Buyer's Cartridge .. There is no fake

संभलकर खरीदें प्रिंटर की कार्टिज.. कहीं नकली न हो

Wed, 17 Jan 2018 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर पार्ट्स बनाने वाली अग्रणी कंपनी एचपी की गुड़गांव से आई विजिलेंस टीम ने बटलर प्लाजा की एक दुकान पर छापा मारकर प्रिंटर की नकली  सात कार्टिज बरामद की। शॉप के मालिक रोहित कुमार को नकली कार्टिज के साथ कोतवाली लाया गया, जहां विजिलेंस टीम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच करेगी।  
विज्ञापन

एचपी की सेल्स टीम को बरेली में नकली कार्टिज बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कंपनी की ओर से लगातार कार्टिज बेचने वाली दुकानों की निगरानी की जा रही थी। मंगलवार को एचपी कंपनी गुड़गांव की विजिलेंस टीम मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बरेली पहुंची। यहां एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद सेल्स टीम के सदस्यों को ग्राहक बनाकर बटलर प्लाजा से कार्टिज खरीदी गईं। जांच में इन कार्टिज के नकली निकलने के बाद दोपहर में रोहित कुमार की दुकान पर छापा मारा गया जहां से सात नकली कार्टिज बरामद हुईं। 
विज्ञापन

कोतवाली में पूछताछ के दौरान रोहित कुमार ने बताया कि उसने सभी कार्टिज ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदी थीं। उसने इसके बिल भी पुलिस को दिखाए। अब पुलिस इन सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। विजिलेंस टीम के प्रभारी मनप्रीत सिंह के मुताबिक उन्होंने इससे पहले लखनऊ, रायबरेली सहित कई शहरों में छापामारी कर नकली कार्टिज का गोरखधंधा पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5500 की कार्टिज, बेचते है 800 से 1200 रुपये में 
मनप्रीत के मुताबिक 5500 रुपये के अंकित मूल्य वाली कार्टिज को ऐसे दुकानदार 800 से 1200 रुपये तक बेचते हैं। जिससे शहर में कंपनी के डीलर और डिस्ट्रिब्यूटर को तगड़ी चपत लगती है। साथ ही कस्टमर को भी खराब गुणवत्ता की कार्टिज मिलती है। 

 ----
कंपनी की विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। दुकान से मिलीं नकली कार्टिज को हमने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस करेगी। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed