फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shootout accused Chunnu Pandit threatens to shoot a man in Bareilly

Bareilly News: गोलीकांड के आरोपी चुन्नू पंडित ने दी गोली मारने की धमकी, सहमे प्लॉट मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 31 May 2026 02:34 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 02:34 PM IST
सार

बरेली में पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपी चुन्नू पंडित के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि चुन्नू ने एक प्लॉट मालिक पर रास्ता छोड़ने का दबाव बनाया। उसे गोली मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Shootout accused Chunnu Pandit threatens to shoot a man in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी रहे चुन्नू पंडित ने एक बार फिर से जमीन विवाद में गोली मारने की धमकी दी है। इज्जतनगर थाने में पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बिहारीपुर सिविल लाइन निवासी देव कुमार ने बताया कि लालपुर की गाटा संख्या 365 उनके नाम दर्ज है। 30 मई को देव अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कराने से पहले क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान द्वारा जमीन का सीमांकन किया गया था। निर्माण के दौरान पीलीभीत बाईपास गोलीकांड का मुख्य आरोपी आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित मौके पर पहुंच गया और देव कुमार पर रास्ते के लिए भूमि छोड़ने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन


आदित्य ने रास्ता न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी दी। आदित्य ने मजदूरों को भी गोली मारने की धमकी दी। धमकी से घबराए मजदूर काम छोड़कर चले गए। देव कुमार ने इज्जतनगर थाने में आदित्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य पर नहीं हुई गैंगस्टर की कार्रवाई 
पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के बाद आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। कई आरोपियों पर गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई भी हुई लेकिन मुख्य आरोपी आदित्य उपाध्याय को इससे दूर रखा गया। आदित्य उपाध्याय पर मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप भी लगे लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से कतराती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed