फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shohde threatens woman for acid on protest against molestation

छेड़छाड़ के विरोध पर शोहदे ने महिला को दी तेजाब डालने की धमकी

Mon, 10 Feb 2020 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shohde threatens woman for acid on protest against molestation
acid attack
बरेली। रिश्तेदार के घर से लौट रही महिला को रास्ते में रोककर इलाके के ही एक शोहदे ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी है। बारादरी क्षेत्र की एक महिला रामपुर गार्डन में घरों में काम करती है। बताया कि इलाके का ही पल्लेदारी करने वाला एक युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। अक्सर रास्ते में रोककर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर घर छोड़कर चले जाने का दबाव बनाता है। बच्चों से भी मारपीट कर चुका है। रविवार रात महिला एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थी तभी पल्लेदार ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज और मारपीट की। आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो वह महिला पर तेजाब डालने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने बताया कि इससे पहले भी कई बार उसकी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed