{"_id":"61803eecbc53cc2c5d410039","slug":"shobti-builders-manager-fired-report-on-three-including-partner-bareilly-news-bly4648150122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोबती बिल्डर्स के मैनेजर पर चलाई गोली, पार्टनर समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोबती बिल्डर्स के मैनेजर पर चलाई गोली, पार्टनर समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशाना चूकने से खिड़की पर लगी गोली, पार्टनर रितेश से चल रहा है कारोबारी विवाद
बरेली। कारोबारी विवाद में बिल्डर चरन पाल सिंह सोबती के पार्टनर रितेश डाबर ने 29 अक्तूबर की शाम सात बजे उनके कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। बाद में मैनेजर अनूप पांडेय पर गोली चला दी, लेकिन गोली पांडेय को न लगकर खिड़की में लगी। इस मामले में रितेश डाबर समेत तीन के खिलाफ थाना बारादरी में जानलेवा हमला और तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अनूप के मुताबिक, वह चरन पाल सिंह सोबती के बिजनेस ऑफिस में मैनेजर हैं। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में शक्तिनगर, नई सब्जी मंडी में रहने वाला रितेश डाबर, रुद्रपुर में सोबती के प्रोजेक्ट में पार्टनर है। उसका इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। इसके चलते 29 अक्तूबर की शाम सात बजे रितेश डाबर रिवॉल्वर लेकर दो अज्ञात साथियों के साथ ग्रीन पार्क स्थित उनके कार्यालय में घुस आया। उनके मालिक सोबती का पता पूछते हुए उसने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रिवॉल्वर से उनके ऊपर गोली चला दी। मगर गोली उनको न लगकर खिड़की में लगी, इससे कांच टूट गया। इसी बीच वहां से सायरन बजाते हुए एंबुलेंस गुजरी तो उन्हें लगा कि पुलिस आ गई है, इसके बाद वे सब भाग निकले।