फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav Says Akhilesh has sent me here to defeat BJP in Lok Sabha Elections

लोकसभा चुनाव 2024: बदायूं में बोले शिवपाल सिंह यादव- भाजपा को हराने के लिए अखिलेश ने मुझे यहां भेजा है

Fri, 15 Mar 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को शिवपाल सिंह ने सहसवान में जनसंवाद किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा रही। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav Says Akhilesh has sent me here to defeat BJP in Lok Sabha Elections
सहसवान में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को जनता से सीधा संवाद किया। घोसी चुनाव की याद दिलाते लोगों से कहा कि जैसे वहां की जनता ने भाजपा को बेईमानी नहीं करने दी, वैसे ही आप भी एकजुटता दिखाइए क्योंकि 2024 का चुनाव भाजपा को हराना बहुत जरूरी हो गया है।

विज्ञापन


बदायूं से गुन्नौर जाते समय सहसवान में कार में खडे़ होकर वह लोगों से रूबरू हुए। शहबाजपुर पुलिस चौकी के सामने एकत्र लोगों ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव ने उन्हें यहां भेजा है। फिर मुलामय सिंह यादव का नाम लेकर उन्होंने मतदाता से अपना रिश्ता जोड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'आपने नेताजी को कई बार जिताया'
शिवपाल यादव ने कहा कि नेता जी को आपने एक बार नहीं कई बार जिताया। एमएलए व एमपी बनाया। रामगोपाल यादव और फिर धर्मेंद्र यादव को भी जिताया। पिछला चुनाव तो धर्मेंद्र यादव बेईमानी की वजह से हार गए लेकिन हम अब चेत गए हैं। हमें तो राजनीति करते करते 43 साल हो गए हैं। छह बार विधायक रह लिए, मंत्री भी बन चुके। 

उन्होंने कहा कि हमने कई बार सरकारें बनाईं और गिराईं हैं। हमें बदायूं के साथ साथ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज फिरोजाबाद और पूर्वांचल की कई सीटें जिताना है। अभी घोसी में एक तरफ 30 मंत्री और दो उपमुख्यमंत्री गए थे। मैं अकेला पहुंचा था, आसपास के सभी जिलों के कार्यकर्ता हमारे साथ थे। तब भी हमने भाजपा को हराया। वहां की जनता एक हो गई थी। आपको भी एक हो जाना है। यहां जन संवाद करने के बाद शिवपाल गुन्नौर की ओर बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed