फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav and Sanghamitra Maurya face to face on Badaun Double Murder

बदायूं कांड पर सियासत: शिवपाल ने कहा- प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर फेल; संघमित्रा बोलीं- वो यहां आए... घटना हो गई

Wed, 20 Mar 2024 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 07:22 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं में दो बच्चों की हत्या और आरोपी साजिद के एनकाउंटर को लेकर सियासत भी शुरू हो गई। सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं कांड को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य ने सपा के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव पर सियासी वार किए।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav and Sanghamitra Maurya face to face on Badaun Double Murder
शिवपाल सिंह यादव, सांसद संघमित्रा मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने दो बच्चों की हत्या और आरोपी साजिद के एकाउंटर पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर फेल हैं। आरोपी के एनकाउंटर से पहले पुलिस को घटना का खुलासा करना चाहिए था। उधर, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं सांसद संघमित्रा मौर्य ने सपा और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। 

विज्ञापन

 
संभल के धनारी क्षेत्र में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से बदायूं में दो बच्चों की हत्या व आरोपी का एनकाउंटर के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। प्रदेश में सरकार का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है। कहा कि पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर तो कर दिया है। यह केस खुलेगा कैसा? पुलिस को एनकाउंटर से पहले खुलासा करना चाहिए। आरोपी मारा जा चुका है। 

विज्ञापन

सपा और शिवपाल पर बरसीं संघमित्रा 
पत्रकारों से वार्ता में सांसद संघमित्रा ने कहा कि उम्मीदवार घोषित होने के एक महीने तक शिवपाल सिंह यादव नहीं आए, लेकिन जब आए तो मात्र तीन से चार दिन के अंदर, इस घटना का घटित होना कहीं न कहीं उनके कहे गए वाक्यों से तुलना करती हूं क्योंकि उन्होंने खुलकर कहा था कि मैं बदायूं आ गया हूं सब कुछ ठीक हो जाएगा। तो उन्हें शायद लगा होगा कि बदायूं में फिर से मजहब की दीवार खड़ी की जाए। यहां पर उसी तरह से डरा धमका कर राजनीतिक की जाए। वो अपनी दबंगई दिखाना चाहते होंगे। जैसा उन्होंने (सपा) के समय में किया था। 

संघमित्रा ने कहा कि जब 1998-99 में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव संभल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हुआ करते थे। तब बिसौली और गुन्नौर संभल में होता था। उस समय बदायूं के तत्कालीन प्रत्याशी बूथ कैप्चरिंग किया करते थे। शायद उनके उनकी मंशा की वजह से ही यह दुखद पल आज हमें देखने को मिला है। वैसे भी सपा दंगों से वोट लेती रही है। सपा सरकार में तीन सौ से अधिक दंगे हुए। शिवपाल सिंह यादव पर वार करते हुए पर मथुरा के जवाहर बाग कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस कांड के सूत्र धार वही थे जो सपा के बदायूं से उम्मीदवार हैं।

वारदात पर क्या बोलीं
सांसद ने कहा कि पुलिस ने तीन घंटे के अंदर आरोपी को ढेर कर बता दिया है कि कानून व्यवस्था कैसे ही। दूसरा आरोपी भी पकड़ा जाएगा। मुझे लगता है कि सपा मानसिकता रखने वाले लोगों का इस तरह की घटना को अंजाम देकर दंगा भड़काने का प्रयास भी हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने परिवार को दी सांत्वना
केंद्रीय मंत्री वीएल वर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि आरोपी को अपनी करनी की सजा मिल गई है। बचे हुए आरोपी को भी सजा मिलेगी। इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दिल दहलाने वाली इस घटना को जिसने भी सुना वह हतप्रभ रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed