शिवोहम: बरेली में पहली बार आत्मिक जागरण का विराट उत्सव, गायक कैलाश खेर बिखेरेंगे शिवभक्ति के सुर
बरेली में पहली बार शिवोहम कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। शहर में 26 फरवरी 2026 को होने वाला 'शिवोहम' कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है।
विस्तार
आज का युवा वर्ग भक्ति को नए स्वरूप में अपनाने लगा है। मेट्रो शहरों में भजन क्लबिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, लाइट्स और टेक्नोलॉजी के साथ एक नई ऊर्जा में ढल जाती है। इसी ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला पहली बार बरेली में लेकर आ रहा है एक ऐसा भव्य आध्यात्मिक अनुभव 'शिवोहम', जो अब तक यहां कभी नहीं देखा गया।
बरेली में 26 फरवरी 2026 को होने वाला 'शिवोहम' कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। आयोजन बरेली की धार्मिक चेतना और आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। नाथ नगरी बरेली, जहां शिवभक्ति जीवन का अभित्र हिस्सा रही है, वहां शिवोहम लोगों के विश्वास को एक नई ऊंचाई देने जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में प्रवेश करते ही दर्शक खुद को शिव तत्वों में डूबे एक अलौकिक वातावरण में पाएंगे। कैलास मानसरोवर से प्रेरित साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश और शांत ध्वनियां एक ऐसी अनुभूति देंगी मानो स्वयं शिवलोक में प्रवेश हो रहे हों। टेक्नोलॉजी और आस्था के अद्भुत संगम में 12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन अनुभव के माध्यम से किए जा सकेंगे। भक्त डिजिटल माध्यम से इन पवित्र धामों का साक्षात्कार कर सकेंगे।
ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, युवाओं को झूमने पर मजबूर करने वाला डिवोशनल डीजे और एक भव्य साउंड व लेजर शो, जो दर्शकों को एक अलग लोक में ले जाएगा। इस आध्यात्मिक यात्रा में साथ होंगे देश के जाने-माने गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां शिव भजनों की गूंज हर दिल को छू जाएगी।
शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है यह आत्मा को झकझोर देने वाला एक आध्यात्मिक जागरण है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ अनुभव करना चाहेगा। अगर आप इस अद्भुत अनुभव से वंचित हुए, तो वास्तव में आप भगवान शिव के बहुत बड़े आध्यात्मिक प्रसाद से वंचित रह जाएंगे।
भक्ति के साथ स्वाद का भी होगा खास इंतजाम
यहां मिलेगा एक विशेष सात्विक फूड कोर्ट, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। वहीं शिवभक्तों के लिए तैयार किया गया खास मार्केट प्लेस, जहां फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट और शिव-थीम पर आधारित कई अनोखे स्टॉल्स भक्तों को आकर्षित करेंगे।
ऐसे बुक करें टिकट
ऐतिहासिक आयोजन के टिकट Distrier एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं। इसलिए देर न करें। अभी बुक करें और इस बनें। टिकट बुक करने के लिए QR दिव्य उत्सव का हिस्सा कोड स्कैन करें।