फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivers left due to cold wave, Sun God not seen

Bareilly News: शीतलहर से छूटी कंपकंपी, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

Wed, 08 Jan 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shivers left due to cold wave, Sun God not seen
अलीगंज/मीरगंज/सेंथल। क्षेत्र में मौसम में फिर बदलाव आया है। दिन निकलते ही शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। शीतलहर और आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। रात मेंं कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद तेज हवा चलने लगी और मौसम ठंडा हो गया और शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। बाजार में भी ग्राहकों की संख्या कम रही। मीरगंज में मंगलवार को तेज पछुआ हवा चलने से बहुत ठंडा दिन रहा। लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी वृद्ध और कमजोर लोगों को हुई। पूरे दिन बिस्तर में लिपटे रहे। सेंथल में भी लोग सूरज का इंतजार करते रहे। बाजारों में भीड़ कम दिखी। अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। जरूरत होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलवाए गए। संवाद
विज्ञापन

--
कड़ाके की ठंड में भी नहीं जलवाए जा रहे अलाव, राहगीर परेशान

हाफिजगंज। कड़ाके की ठंड के बाद भी गांवों में अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण व राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन




हाफिजगंज, बकनिया, हरहरपुर मटकली समेत दर्जनों गांव में प्रशासन की ओर से अलाव नहीं लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीण परेशान है। ठंड से बचाव के लिए लोग अपने स्तर पर कूड़ा-करकट एकत्रित कर अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें लोग प्लास्टिक तक जला रहे हैं, जो पर्यावरण में जहरीला धुआं छोड़ रही है। कुछ स्थानों पर बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाई जा रही है, जो बदबू के साथ पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed