फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shiva of Agra and Vanshika of Hapur are the top in 800 meter race

Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में आगरा के शिव और हापुड़ की वंशिका अव्वल

Fri, 11 Apr 2025 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 11 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shiva of Agra and Vanshika of Hapur are the top in 800 meter race
बरेली। उप्र एथलेटिक्स संघ की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को 28वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इसमें संघ की 58 यूनिटों के 510 (360 पुरुष और 150 महिला) खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 800 मीटर दौड़ में आगरा के शिव तोमर प्रथम, सहारनपुर के गौरव शर्मा द्वितीय और आगरा के सत्यम चौहान तृतय रहे। 100 मीटर दौड़ में गोरखपुर के रवि ने बाजी मारी। गाजियाबाद के सोनू चौधरी दूसरे व मेरठ के आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पदमवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, ओम राज सिंह, जयप्रकाश देवनानी, गजेंद्र तोमर, सुनील गुप्ता, राजा अल्पनी, अजय कश्यप उपस्थित रहे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की ओर से विजेता खिलाड़ियों को पदक दिए गए।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के परिणाम
स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय
400 मीटर दौड़ सत्यम चौहान (आगरा) अंकित (सहारनपुर) हिमांशु (शामली)
400 मीटर बाधा दौड़ विश्ववीर (यूपी पुलिस) अभय नारायण (यूपी पुलिस) मोहित शर्मा (बरेली)
5000 मीटर दौड़ विकास पटेल (मिर्जापुर) आकाश (मथुरा) मंगला प्रसाद निषाद (अयोध्या)
ट्रिपल जंप अभिजीत सिंह (अयोध्या) अभय प्रताप सिंह (आगरा) सत्यम शर्मा (बिजनौर)
गोला फेंक आकाश (यूपी पुलिस) लकी (मेरठ) अभिषेक सिंह (यूपी पुलिस)
पोल वॉल्ट सत्यम यादव (प्रयागराज) रिकांत (मेरठ) अमन (कन्नौज)

महिला वर्ग के परिणाम
स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय
800 मीटर दौड़ वंशिका (हापुड़) शिवानी (यूपी पुलिस) अंशु (अमरोहा)
100 मीटर दौड़ रिंकी (यूपी पुलिस) मांडवी सोमवंशी (फर्रुखाबाद) अर्चना शर्मा (हाथरस)
100 मीटर बाधा दौड़ रितविका सिंह (यूपी पुलिस) लवली राजपूत (यूपी पुलिस)
400 मीटर दौड़ काजल (सहारनपुर) सभ्या (बाराबंकी) रूपा (मेरठ)
400 मीटर बाधा दौड़ लवली राजपूत (यूपी पुलिस) अंजली सिंह (बरेली) बबीता सिंह (यूपी पुलिस)
5000 मीटर दौड़ शिल्पी यादव (यूपी पुलिस) ममता (यूपी पुलिस) सोनी देवी (वाराणसी)
गोला फेंक खुशी (अमरोहा) शिखा (यूपी पुलिस) अंशिका (यूपी पुलिस)
ऊंची कूद रीत (मेरठ) मानसी (मेरठ) सीमा (आगरा)

ट्रिपल जंप शालिनी (मुजफ्फरनगर) पूजा यादव (भदोही) सोनम (आगरा)

फोटो फिनिश तकनीक और ईडीएम का हुआ प्रयोग
विजेताओं का निर्णय फोटो फिनिश तकनीक और ईडीएम के जरिये किया गया। फोटो फिनिश तकनीक के तहत फिनिश लाइन पर हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम लगाए गए, जो खिलाड़ियों के समय को सेकंड के हजारवें हिस्से तक दर्ज करते हैं। अगर कोई खिलाड़ी फैसले से असहमति जताता है, तो रिकॉर्डेड फुटेज के आधार पर दोबारा जांच की जा सकती है। वहीं, ईडीएम के माध्यम से ट्रैक की लंबाई, कूदने के गड्ढों की दूरी मापी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed