{"_id":"5f14a1628ebc3e9fb2622155","slug":"shiva-devotees-will-worship-today-in-somavati-amavasya-bareilly-news-bly4133327100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या में आज शिवभक्त करेंगे पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या में आज शिवभक्त करेंगे पूजन
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
अमावस्या को तीर्थ स्नान और जप, दान का होता है विशेष महत्व
विज्ञापन
बरेली। सावन के तीसरे सोमवार पर शिव भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाला एक शुभ संयोग बना है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक तीसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या का योग करीब 20 सालों बाद बना है। इसमें विधि विधान से की गई शिव पूजा सफल होती है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार के मुताबिक पुरुषार्थ चिंतामणी के अनुसार अगर अमावस्या सोमवार, मंगलवार, गुरुवार को हो तो उस योग को पुष्कर योग कहते हैं। इन योगों का फल सूर्य ग्रहण में किए हुए स्नान, दान, पुण्य आदि से भी सौ गुना अधिक माना गया है। सोमवती अमावस्या के योग में यदि चंद्रमा अश्विनी, पुनर्वसु, मूल, रोहिणी, विशाखा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, श्रवण इन नक्षत्रों में से किसी एक में हो तो, ऐसे योग में तैयार की गई जड़ी बूटी अनेक प्रकार के कायिक और मानसिक रोगों में लाभकारी होती है। सोमवार को चन्द्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह भी अपनी राशि में रहेंगे। बताया कि अमावया तिथि 20 जुलाई की दोपहर 12:10 बजे शुरू होकर रात 11.02 बजे तक रहेगी। ब्यूरो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन