फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shikshamitra committed suicide by shooting himself with a gun

Bareilly News: शिक्षामित्र ने बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी, परिजन बोले- सात साल से अवसाद में थे

Mon, 25 Dec 2023 10:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 10:01 PM IST
सार

फरीदपुर क्षेत्र में एक शिक्षामित्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर दी। उनके परिजनों का कहना है कि शिक्षामित्र कई साल से अवसाद में थे। 

विज्ञापन
Shikshamitra committed suicide by shooting himself with a gun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के कैरूआ गांव में शिक्षामित्र बहोरन लाल (45) ने सोमवार को बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि वह सात वर्षों से अवसाद में थे। सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


बेटे आकाश ने बताया कि समायोजन रद्द होने से उनके पिता अवसाद में आ गए थे। पिछले सात वर्षों में कई जगह उनका उपचार कराया गया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। जमीन बंटवारे के बाद एक पेड़ उनके हिस्से में आया। तीन दिन पहले बहोरन लाल ने इसे कटवा दिया। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन


एक व्यक्ति से हुई थी कहासुनी
परिवार के लोग कई जगह शिकायत कर रहे थे। सोमवार सुबह जब बहोरन लाल गांव में घूमने गए तो गांव के ही एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। गुस्से में घर आकर वह परिजनों से भी बहस करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद कमरे में जाकर उन्होंने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन उन्हें कुआंडांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
बहोरनलाल के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा भी गांव पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्कवॉड ने भी गांव पहुंचकर जांच की।

एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बहोरनलाल ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। आत्महत्या किन परिस्थितियों में की इसकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed