फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instead of having fun in homes, listen to the debate of ulama on TV

घरों में मजलिसें करने के बजाय टीवी पर सुनें उलमा की तकरीर

Sun, 09 Aug 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:19 AM IST
सार

मोहर्रम पर शिया उलमा का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Instead of having fun in homes, listen to the debate of ulama on TV
demo photo - फोटो : demo photo

विस्तार

जुलूसों की ऑनलाइन करें जियारत, बूढ़े, बच्चे और महिलाएं न हों शामिल

विज्ञापन
बरेली। कोविड-19 के चलते मोहर्रम के लिए इस बार उलमा ने कई अहम और बड़े फैसले लिए हैं। इस बात की भी इजाजत दी गई है कि लोग जहां तक मुमकिन हो, घरों में मजलिसें करने से बचें। टीवी पर प्रसारित होने वाली उलमा या जाकिरोें की मजलिसी तकरीरों को सुनें। हालात के मद्देनजर भीड़भाड़ से बचना बेहद जरूरी है।
शिया आसिफी जामा मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना शमशुल हसन खां ने बताया कि मोहर्रम को लेकर पिछले दिनों लखनऊ में एक बैठक हुई, इसमें तमाम शहरों के शिया उलमा ऑनलाइन शामिल हुए। इसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए मोहर्रम के कार्यक्रमों को किस तरह से संपन्न कराया जाए, इस पर तमाम उलमा और दानिशवरों की राय ली गई। अंत में सभी के मशविरों पर गौर-ओ-फिक्त्रस् करने के बाद कई अहम फैसले लिए गए। मौलाना शमसुल हसन ने बताया कि इस बार कोशिश की जा रही है की मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस में उतने ही लोग शामिल हों, जितनों की प्रशासन परमीशन दे। जुलूस की जियारत लोग ऑनलाइन कर सकते हैं। जुलूस को ऑनलाइन प्रसारित करने की व्यवस्था रहेगी। जुलूस खासतौर से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को शामिल न होने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला मजलिसों का है। मजलिस तो इमामबाड़ों में आयोजित की जाएंगी, लेकिन इनमें चंद लोग ही शामिल होंगे। जो लोग शामिल होंगे उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। इमामबाड़ों में हाथ धोने के लिए साबुन और मास्क की व्यवस्था करने को कहा गया है। जहां तक घरों की मजलिस का सवाल है तो लोग घरों पर भीड़ इकट्ठी न करें। चंद लोगों के साथ ही मजलिस करें। बेहतर तो यह होगा लोग टीवी पर दिखाई जाने वाली मजलिस को घरों में बैठकर देखें और सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ खास हिदायतें

कोविड-19 के चलते इस बात की भी खास हिदायत दी गई है कि इस बार खुला लंगर न करें, बल्कि खाने-पीने का सामान पैक करके बांटें। पानी की सबील पर भी सीलबंद बोतलें ही तक्सीम करें। जो लोग घरों पर लंगर और तबर्रुक बांटते हैं उनकी भी यही कोशिश होनी चाहिए कि खुला सामान न बांटें। खाने के पैकेट बनवा कर बांटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed