फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shelter home for dogs to be built in Nadousi at a cost of 1.65 crores

Bareilly News: कुत्तों के लिए 1.65 करोड़ की लागत से नदौसी में बनेगा शेल्टर होम

Mon, 26 Jun 2023 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shelter home for dogs to be built in Nadousi at a cost of 1.65 crores
बरेली। शहर में बढ़ रहे कुत्तों के हमलों के बीच सीबीगंज के नदौसी में उनके लिए शेल्टर होम बनाया जाएगा। सीबीगंज में ही अब तक कुत्तों के हमलों के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां कुत्तों के हमले में चार बच्चों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर हिंसक कुत्तों के लिए एबीसी (एनिमल बर्थ सेंटर) तैयार किया जाएगा। सीबीगंज के नदौसी में गोशाला के पास डॉग केयर सेंटर और आइसोलेशन सेंटर बनाए जाएंगे। यहां हिंसक कुत्तों का इलाज किया जाएगा। एबीसी के लिए नगर निगम ने 1.65 करोड़ की डीपीआर तैयार की है। शासन स्तर से इसकी मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु चिकित्सक एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एबीसी की स्थापना के लिए डीपीआर भेजी गई है। इसमें हिंसक और आक्रामक कुत्तों को आइसोलेशन केनल में रखा जाएगा। विशेषज्ञ पैनल के निरीक्षण के बाद कुत्तों को मूल स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed