{"_id":"67897582b9fc0e0d6607ee05","slug":"shehnai-will-sound-again-on-28th-620-daughters-will-take-rounds-bareilly-news-c-4-bly1034-562342-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 28 को फिर गूंजेगी शहनाई, 620 बेटियां लेंगी फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 28 को फिर गूंजेगी शहनाई, 620 बेटियां लेंगी फेरे
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग आवेदनों का सत्यापन कर आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास में है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,935 बेटियों का विवाह कराने का लक्ष्य है। इनमें से अब तक 1,315 बेटियां फेरे ले चुकी हैं। 28 जनवरी को बाकी 620 बेटियों का विवाह कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए हर वर्ष बेटियों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस वर्ष कुल तीन हजार आवेदन आए थे। सत्यापन के बाद इनमें से 1,315 बेटियों का विवाह करा दिया गया। लक्ष्य पूरा करने के लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए थे। अब तक 1000 आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों का सत्यापन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से 620 आवेदनों को चिह्नित कर बाकियों को निरस्त कर दिया जाएगा।
28 जनवरी को होने वाले आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से टेंट और सामग्री की व्यवस्था कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से बरेली क्लब में निरीक्षण का दौर भी शुरू हो गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि आवेदन आ चुके हैं। विभाग की ओर से व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रहीं हैं। 28 जनवरी को विवाह संपन्न कराए जाएंगे। संवाद