{"_id":"61b7a0cc3869a82da86b9f49","slug":"shehla-and-her-husband-accused-of-demanding-commission-nawabganj-news-bly469085675","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहला और उनके पति पर कमीशन मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहला और उनके पति पर कमीशन मांगने का आरोप
विज्ञापन
शहला ताहिर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ठेकेदार ने कमीशन न देने पर भुगतान रोकने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से की मामले की शिकायत
नवाबगंज। नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर और उनके पति डॉ. ताहिर पर नवाबगंज में हुए विकास कार्यों में कमीशन मांगने का आरोप एक ठेकेदार ने लगाया है। उसका कहना है कि कमीशन के रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ठेकेदार ने मामले की शिकायत अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है।
बरेली की फाइक इन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार मुनन मियां के मुताबिक उन्होंने अपने भाई मोहम्मद अफजल के साथ नगर पालिका परिषद नवाबगंज में पोल और लाइट लगाने का ठेका लिया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब 40 लाख रुपये का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से करा दिया गया। आरोप है कि डॉ. मोहम्मद ताहिर इस रकम में कमीशन मांग रहे हैं। जब उन्होंने कमीशन देने से इनकार किया तो उनके अन्य कामों के भुगतान रोक दिए। ठेकेदार का कहना है कि डॉ. ताहिर आए दिन कमीशन की मांग करते हुए उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।
अफजाल ठेकेदार की लगाई हुईं अधिकतर लाइटें खराब हो गई हैं। डीएम से शिकायत कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए पत्र लिखा गया है। डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शहला ताहिर, नगर पालिका अध्यक्ष नवाबगंज