फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sheetal's family adamant on arrest of councilor's husband, funeral took place late in the evening

Bareilly News: पार्षद के पति की गिरफ्तारी पर अड़े शीतल के परिजन, देर शाम हुई अंत्येष्टि

Thu, 04 Apr 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sheetal's family adamant on arrest of councilor's husband, funeral took place late in the evening
बरेली। इज्जतनगर थाने के तुलाशेरपुर में मंगलवार देर शाम महिला की मौत के बाद बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से अंत्येष्टि से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मृतका के परिजन पार्षद के पति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने किसी तरह से समझाकर देर शाम शव का अंतिम संस्कार कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर तीन तुलाशेरपुर के लोगों ने मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर तक जाने वाली सड़क काफी खराब है। सोमवार को मोहल्ले के संजीव समेत कई लोग एकत्र होकर पार्षद संजू देवी के घर पहुंचे। वहां पार्षद के पति हरपाल सागर उनको मिला। लोगों ने पार्षद के पति से मंदिर तक सड़क बनवाने की मांग की। आरोप है कि इस दौरान पार्षद पति ने एक लाख रुपये मांगे। लोगों से उसकी नोकझोंक भी हुई। शाम को पार्षद पति के कहने पर तुलाशेरपुर में पुलिस पहुंच गई। वे लोगों को पकड़कर थाने ले जाने लगे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे सिपाही फिर से तुलाशेरपुर पहुंचे। सिपाहियों को रास्ते में संजीव की गर्भवती पत्नी शीतल (30) मिलीं। सिपाहियों ने शीतल को हड़काया तो घबराकर वह घर की ओर दौड़ीं। घर पहुंचते ही चक्कर खाकर आंगन में गिर गईं। परिवार उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तुलाशेरपुर के लोगों ने पार्षद के पति समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई को लेकर काफी हंगामा किया था।। मामले में पार्षद के पति हरपाल सागर, रामनाथ राणा और शिवम माथुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई थी। सोमवार को फिर हंगामा हुआ तो पुलिस ने रामनाथ राणा और शिवम माथुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed