{"_id":"6794079f877a469bfd0238d3","slug":"shared-problems-with-central-team-assured-solution-bareilly-news-c-4-bly1015-567454-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केंद्रीय टीम से साझा कीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केंद्रीय टीम से साझा कीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन
विज्ञापन
बरेली। आयकर भवन में शुक्रवार को आयकर अधिकारी राजपत्रित संघ के तत्वावधान में पहली बार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बरेली शाखा के पदाधिकारियों ने केंद्रीय टीम से समस्याएं साझा कीं। जिनके समाधान का आश्वासन मिला।
केंद्रीय पदाधिकारियों में मुख्य अतिथि सेक्रेटरी जनरल काॅमरेड भास्कर भट्टाचार्या समेत संयुक्त सचिव काॅमरेड ओमवीर सिंह, जोनल सचिव काॅमरेड रितेश कुमार, काॅमरेड जेपी सिंह, गौरव प्रकाश मौजूद रहे। बरेली यूनिट के अध्यक्ष उप आयकर आयुक्त योगेश कुमार श्रीवास्तव, उप्र पूर्वी आयकर अधिकारी मुख्यालय के संयुक्त सचिव राजीव कुमार मिश्र ने सभी का स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय टीम ने विभिन्न प्रकरण, सुझावों को बोर्ड के समक्ष रखने का भरोसा दिया।
इस दौरान हल्द्वानी, मुरादाबाद, काशीपुर, सीतापुर रेंज, बरेली स्टेशन के 70 अफसर समेत आयकर अधिकरी अपूर्व सोमवंशी, सहायक आयकर आयुक्त प्रमोद रावत, आशुतोष साहू, मनीष गुप्ता, एसके रमन, शिव प्रकाश, रहमत इस्लाम, ललित कुमार आदि लोग मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो