फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shamtganj flyover work will start in March

मार्च में शुरू होगा शहामतगंज फ्लाई ओवर का काम

Sat, 20 Feb 2016 02:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 20 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के सबसे व्यस्ततम सड़काें में शुमार शहामतगंज के ऊपर फ्लाई ओवर बनने का रास्ता साफ हो गया है। मार्च के अंत में फ्लाई ओवर का काम शुरू हो जाएगा। व्यापारियाें की सहूलियत के लिए एक साथ तीन पिलर बनाने का काम होगा। शुक्रवार को मेयर और सेतु निगम के अधिकारियाें ने मिलकर व्यापारियों की समस्याएं सुनी और उसका हल बताया। हालांकि इस दौरान कुछ एक व्यापारी अभी भी संतुष्ट नहीं हैं वे शासन स्तर पर मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहामतगंज के व्यापारी डीएम से अपनी समस्या बताने गए थे, लेकिन उन्हें मेयर के पास भेज दिया गया। शुक्रवार शाम को नगर निगम में हुई बैठक में व्यापारियों ने फ्लाई ओवर बनने से कई समस्याएं बताई। उन्हाेंने कहा कि उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। मेयर और अधिकारियों ने समझाया कि व्यापार चौपट नहीं होगा बल्कि और विक सित होगा। उन्होंने लखनऊ के निशातगंज बाजार के ऊपर बने फ्लाई ओवर और लखीमपुर खीरी में बने फ्लाई ओवर का उदाहरण बताया। कहा कि इन दोनों ही जगह फ्लाई ओवर बनने से पहले इससे भी ज्यादा विरोध था। लेकिन आज व्यापार कई गुना अच्छा चल रहा है, भीड़ नहीं लगती और वहां से निकलने वाले लोग आसानी से पुल से निकल जाते हैं। इस पर कई व्यापारी मान गए हैं। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने बताया कि काम के दौरान रास्ता तो बंद रहेगा। साथ ही 10- 10 फुट की जगह छोड़ी जाएगी ताकि दुकानदाराें को दिक्कत न हो। एक साथ तीन पिलर बनेंगे और जब वह बन जाएंगे तो आगे वाले शुरू हाेंगे। मार्च के अंतिम सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- कुछ व्यापारियों ने कहा मुलायम सिंह से मिलेंगे
बैठक के बाद कुछ व्यापारियों तो गुपचुप तरीके से सहमत दिखे जबकि कुछ ने असहमति जताते हुए लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से मिलने की बात कही है।
- गेट के लिए भी मांग उठी
बैठक में दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजि खान ने शाहदाना वली कौमी एकता गेट बनाने की मांग भी रखी। यह प्रस्ताव 2014 में नगर निगम की कार्यकारिणी में मंजूर किया जा चुका है। इस पर मेयर ने कहा कि शहर में 100 से अधिक जगह गेट बनने हैं जो जल्द ही बनना शुरू हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed