{"_id":"5a5378ea4f1c1bc20a8b738e","slug":"shallah-sworn-in-after-disputed-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित वीडियो की जांच के बाद होगी शहला की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित वीडियो की जांच के बाद होगी शहला की शपथ
बरेली
Updated Mon, 08 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज में नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव जीती शहला ताहिर के शपथ ग्रहण पर एक बार फिर अड़ंगा लग गया है। जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद शहला ताहिर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने समेत अन्य विवादित बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। उन पर पीलीभीत में भी मुकदमे चल रहे हैं। दोनों मामलों की जांच के बाद ही शपथ ग्रहण पर निर्णय लिया जाएगा॥ जिलाधिकारी ने बताया कि नवाबगंज नगरपालिका चेयरमैन शहला ताहिर के चुनाव जीतने के बाद निकले विजय जुलूस में विवादित नारे लगने के वीडियो की जांच चल रही है। उसमें यह पता कराया जा रहा है कि वीडियो में जो नारेबाजी हो रही है, वह किस तरह की है। इसके अलावा पीलीभीत में चल रहे उनके मुकदमों की रिपोर्ट भी वहां के एसपी से मांगी गई है। दोनों मामलों की जांच के बाद ही उनको चेयरमैन पद की शपथ ग्रहण कराने पर फैसला किया जाएगा।
कोट--
हमने शपथ दिलाने के लिए कोर्ट में रिट दायर कर रखी है, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद प्रशासन को शपथ दिलाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। 10 जनवरी को सुनवाई है। कोर्ट के आदेश पर डीएम को शपथ ग्रहण करानी पड़ेगी। कोई भी न्यायालय से ऊपर नहीं है। शहला ताहिर
विज्ञापन
कोट--
हमने शपथ दिलाने के लिए कोर्ट में रिट दायर कर रखी है, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद प्रशासन को शपथ दिलाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। 10 जनवरी को सुनवाई है। कोर्ट के आदेश पर डीएम को शपथ ग्रहण करानी पड़ेगी। कोई भी न्यायालय से ऊपर नहीं है। शहला ताहिर
विज्ञापन