{"_id":"68ab7b1959a2ee12a40ba5f4","slug":"shalini-won-the-gold-medal-in-the-masters-tennis-tournament-bareilly-news-c-4-vns1074-710995-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में शालिनी ने हासिल किया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में शालिनी ने हासिल किया स्वर्ण पदक
विज्ञापन
बरेली। अधिकतर लोग सेवानिवृत्त होने के बाद सुकून की जिंदगी चुनते हैं, लेकिन आशीष रॉयल पार्क निवासी शालिनी गोयल ने जनवरी 2021 में केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद टेबल टेनिस का रैकेट थाम लिया। फिटनेस का जुनून उन्हें खेल के मैदान तक ले आया। अब 64 की उम्र में उन्होंने पीलीभीत में आयोजित मास्टर्स यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 60-64 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
शालिनी ने पेशेवर कोचिंग के बिना रैकेट थामा तो कुछ ही समय में उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने खेलो मास्टर्स जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में चैंपियन बनकर अपनी पहचान बनाई। शालिनी ने बताया कि वह अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। रोज सुबह दो घंटे वॉक और रनिंग करती हैं। शाम को विश्वविद्यालय में युवा खिलाड़ियों के साथ नियमित अभ्यास करती हैं। उनका मानना है कि यही चुनौती उन्हें सशक्त और सक्षम बनाती है।
उम्र कोई बाधा नहीं
शालिनी का कहना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। रिटायरमेंट नई शुरुआत करने और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का बेहतरीन समय है। टेबल टेनिस ने न केवल उन्हें फिट और ऊर्जावान बनाया, बल्कि नई पहचान भी दिलाई। वर्ष 2020 में आयोजित राष्ट्रीय कर्मचारी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग में उन्होंने रजत पदक जीता था। साल 2022 की मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैंकॉक में आयोजित एशिया पैसिफिक वेटरन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। संवाद