{"_id":"5e445fa58ebc3ee5fd707424","slug":"shahjahanpur-s-pregnant-gang-rape-on-the-dhaba-bareilly-news-bly3956641162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में शाहजहांपुर की गर्भवती से ढाबे पर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में शाहजहांपुर की गर्भवती से ढाबे पर सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 13 Feb 2020 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AMAR UJALA
शाहजहांपुर की अनुसूचित जाति की पांच माह की गर्भवती महिला से फरीदपुर इलाके के एक ढाबे पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। महिला रजऊ चौकी पहुंची तो पुलिस ने उसे फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला बताकर टरका दिया।
विज्ञापन
अगले दिन महिला फरीदपुर कोतवाली पहुंची। पहले महिला ने पांच लोगों पर आरोप लगाया पर देर रात तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर थाने में बैठी महिला ने बताया कि वह प्राइवेट बस से बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में दवा लेने जा रही थी। केसरपुर में हाईवे किनारे एक ढाबे पर बस रुकी तो दूसरे यात्रियों के संग वह भी कुछ खाने के लिए उतर गई। इसी बीच ड्राइवर बस लेकर चला गया, वह ढाबे पर ही रह गई।
विज्ञापन
जब वह वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और बोला- जब तक कोई वाहन नहीं आता तब तक ढाबे में अंदर बैठ जाओ। अंदर जाते ही उस व्यक्ति और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर उससे दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी उंगलियों और सीने पर कई जगह चाकू से जख्म हो गए। महिला ने बताया कि रात में ही वह बिथरी थाने की रजऊ पुलिस चौकी पहुंची। वहां फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला बताकर टरका दिया। सुबह महिला फरीदपुर थाने पहुंची। पुलिस ने देर शाम तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरिफ नाम के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
महिला के आरोपों पर दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ फरीदपुर विवेचना करेंगे। सच्चाई पता कर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी