फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur: Main accused arrested after 28 years of rape

Shahjahanpur : दुष्कर्म के 28 साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी पहले से है पकड़ में

Thu, 11 Aug 2022 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 03:00 AM IST
सार

Shahjahanpur : थाना सदर बाजार पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी को भी मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई को नकी का छोटा भाई मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू भी गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Main accused arrested after 28 years of rape
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर। 28 साल पहले हुए दुष्कर्म में पीड़ित मां को न्याय दिलाने की बेटे की मुहिम आखिर पूरी तरह सफल हुई। थाना सदर बाजार पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी को भी मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई को नकी का छोटा भाई मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू भी गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन


सदर बाजार क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी वर्ष 1994 में अपने बहन-बहनोई के साथ रहती थी। उससे पड़ोस के दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया था। उसके गर्भवती होने की बात पता लगने पर परिजन आरोपी ब्लेडी और गुड्डू के घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने धमकाकर भगा दिया। किशोरी की उम्र कम होने से डॉक्टर ने भी गर्भपात से इन्कार कर दिया। उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को रिश्तेदार को देकर किशोरी की शादी कर दी गई। उसके पति को अतीत का पता लगने पर उसने तलाक दे दिया। महिला लखनऊ में रहने लगी। रिश्तेदार के घर में पल रहा बच्चा बड़ा होकर मां के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


बेटे से हौसला पाकर मां ने पांच मार्च 2021 को सदर थाने में केस दर्ज कराया। महिला की गुजारिश पर बेटे का डीएनए टेस्ट कराया गया जो मोहम्मद नकी से मैच हो गया था। इसके बाद से दोनों भाइयों की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने नकी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म में भरने के दौरान बेटे ने पूछा था पिता का नाम...
चुपचाप वर्षों से दुष्कर्म की पीड़ा झेल रही महिला का दर्द उस समय असहनीय हो गया, जब बेटे ने मां से अपने पिता का नाम पूछ लिया। बेटा हाईस्कूल में था। परीक्षा फार्म भरने के दौरान उसे एक कॉलम में अपने पिता का नाम लिखना था। निरुत्तर मां को बेटे ने हौसला दिया। फिर मां-बेटे ने जंग लड़ने को कमर कसी और दो सगे भाइयों पर केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed