फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahi case: Three accused of murder of 11 women are on police radar

शाही प्रकरण : 11 महिलाओं की हत्या के तीन आरोपी पुलिस के रडार पर

Fri, 09 Aug 2024 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 09 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Shahi case: Three accused of murder of 11 women are on police radar
बरेली। एक साल में सिलसिलेवार 11 महिलाओं की हत्या के मामले का खुलासा होने के आसार बढ़ गए हैं। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों के स्केच जारी किए थे, उनको चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश किया जा सकता है।
विज्ञापन

मीरगंज सर्किल के शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्रों में एक साल में 11 महिलाओं की हत्या उनकी साड़ी या दुपट्टे से गला कसकर की जा चुकी है। इनमें से एक मामले में परिवार ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। सभी महिलाएं ग्रामीण परिवेश की थीं और घटनाएं भी खेत या सुनसान रास्ते पर की गई थीं। कुछ मामलों में पुलिस ने खुलासा भी किया, पर घटनाएं थमी नहीं। इससे खुलासे पर भी सवाल उठ रहे हैं। दो जुलाई को अनीता देवी की हत्या के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को खुलासे में लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने तीन संभावित आरोपियों के स्केच जारी किए थे। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक स्थानीय लोगों से बातचीत और पुलिस जांच के इनपुट के आधार पर ये हुलिया तय किया गया है। स्केच जारी होने के बाद पूरे क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि स्केच के आधार पर मुखबिरों ने पुलिस को आरोपियों के बारे में काफी जानकारी दे दी है। तीनों आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस शाही की चार और शीशगढ़ की दो महिलाओं की हत्याओं का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्केच जारी होने के बाद पुलिस को महिलाओं की हत्या के मामले में काफी नई जानकारियां मिली हैं। कुछ आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सही स्थिति सामने आ जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed