{"_id":"67568db7650cbc538203bd29","slug":"sexual-harassment-of-a-girl-in-bareilly-two-youths-raped-her-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत में चाची के हाथ-पैर बांधे... भतीजी से दो युवकों ने की दरिंदगी, घास काटने गईं थीं दोनों; वीडियो बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत में चाची के हाथ-पैर बांधे... भतीजी से दो युवकों ने की दरिंदगी, घास काटने गईं थीं दोनों; वीडियो बनाया
Mon, 09 Dec 2024 12:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:19 PM IST
सार
बरेली में चाची को बंधक बनाकर युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। चाची और भतीजी खेत में घास काटने गई थीं। शीशगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
sexual harassment
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शीशगढ़ थाना इलाके के एक गांव में चाची के साथ खेत में घास काटने गई युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान चाची को बंधक बनाए रखा। दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बना ली जिसे बाद में वायरल कर दिया। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हो गए हैं।
22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दूसरे प्रदेश में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वह छह दिसंबर को दोपहर दो बजे अपनी चाची के साथ खेतों में पशुओं के लिए घास काटने गई थी।
इसी दौरान गांव के दो युवक अब्दुल कादिर व माजिद आए और उन्होंने उसकी चाची को पकड़कर दुपट्टे से हाथ पैर बांध दिए। ये दोनों युवती को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना से युवती और उसकी चाची घबरा गईं। वह घर वापस आईं। इधर, आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। युवती ने फोन पर पिता को घटना की जानकारी दी। पिता शनिवार को वापस आए और बेटी को लेकर थाने गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सीओ ने थाने आकर दर्ज कराए बयान
घटना की सूचना मिलते ही सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह शीशगढ़ पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित युवती व उसकी चाची को बुलाकर जानकारी ली और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए शीशगढ़ इंस्पेक्टर को निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घरों से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ राधेश्याम ने इनके बारे में जानकारी की। पता लगा कि आरोपियों में से एक ट्रक ड्राइवर और दूसरा दूधिया है। सीओ ने बताया कि युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।