फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sex racket: Amin arrested, search for hotel owner and gang leader

सेक्स रैकेट : अमीन गिरफ्तार, होटल मालकिन व सरगना की तलाश

Wed, 28 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sex racket: Amin arrested, search for hotel owner and gang leader
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए दो सेक्स रैकेट में बाकी बचे आरोपियों की धरपकड़ तेज हो गई है। इज्जतनगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीमों ने शाम के समय अमीन को गिरफ्तार कर लिया, जिसके घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। होटल संचालिका, उसकी सहेली व घर में सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना नीरज की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह इज्जतनगर पुलिस ने तीन दिन में लगातार दो सेक्स रैकेट पकड़े थे। संभव होटल में पकड़े गए सैक्स रैकेट की सरगना रेशमा और होटल मालकिन ज्योति पटेल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं कर्मचारी नगर चौकी के पास पकड़े गए रैकेट का सरगना नीरज फरार चल रहा है। दोनों ही मामलों में सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने रिपोर्ट कराई थी। दोनों मामलों की विवेचना नवाबगंज सीओ गौरव सिंह को दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ज्योति और रेशमा राजनीतिक शरण लिए हुए हैं। एक जनप्रतिनिधि की मदद से ज्योति कोर्ट के जरिये राहत पाने के फेर में है। वहीं बिहार निवासी नीरज जिले से बाहर भागा है। कर्मचारी नगर के जिस मकान में स्पा के बहाने धंधा चल रहा था, वह सदर तहसील में तैनात अमीन मनोज यादव का है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज यादव से नीरज का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed