{"_id":"688bdf2f5f738780bf083338","slug":"sewer-lines-choked-anger-erupted-bareilly-news-c-4-vns1074-693826-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीवर लाइनें चोक... गुस्सा उफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीवर लाइनें चोक... गुस्सा उफनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पॉश इलाकों समेत शहर भर में सीवर लाइनें चोक होने से पार्षद और क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा ओवरफ्लो है। एक सप्ताह से सड़कों पर गंदा पानी भरा है। भाजपा पार्षद ने कहा कि महापौर ने जो मेरी खटिया उठाकर रखवा दी है, उसे फिर डालने का समय आ गया है। उन्होंने महापौर व नगर आयुक्त को पत्र भी सौंपा है। कई और पार्षदों ने भी समस्या पर गुस्सा जताया है।
नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य व इंद्रानगर वार्ड के भाजपा पार्षद सतीश चंद्र कातिब ने बताया कि उनके क्षेत्र के साथ पूरे शह की सीवर लाइनें ओवरफ्लो हैं। राजेंद्रनगर के ए व बी ब्लॉक, जनकपुरी, आवास विकास, मॉडल टाउन और सूफी टोला वार्ड की हालत काफी दयनीय है।
गंदे पानी के साथ मल भी सड़कों पर बह रहा है, जिसकी दुर्गंध से घर में बैठना मुश्किल है। कहा कि इस समस्या का मुख्य कारण ठेकेदार है, जो गाजियाबाद का रहने वाला है और शहर में आता तक नहीं है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिलता, जिसकी वजह से वह काम छोड़ देते हैं। जलकल के जीएम व उनकी टीमें एक सप्ताह पहले निरीक्षण कर चुकी हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
पार्षद ने कहा कि सीवर लाइनों की सफाई नहीं हुई तो मजबूरन नगर निगम परिसर में खटिया डालकर समस्या के समाधान के लिए धरने पर बैठना पड़ेगा।
वहीं, सूफीटोला वार्ड की पार्षद जैनब परवीन, आवास विकास वार्ड की पार्षद शशि सक्सेना, माडल टाउन की पार्षद सोनिया अतुल कपूर भी समस्या दूर न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जनकपुरी के रहने वाले चंदन श्रीवास्तव, राजेंद्र नगर के दीपेंद्र गौतम, सूफीटोला के फहीम खान और माडल टाउन के सुखवीर सिंह ने बताया कि एक हफ्ते से समस्या होने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क पर सीवर बहने से हर तरफ दुर्गंध फैली है। इलाकाई लोगों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। संवाद