फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sewer line project: trunk line will not be branched anymore

सीवर लाइन प्रोजेक्ट: ब्रांच नहीं अब ट्रंक लाइन डाली जाएगी

Wed, 05 Aug 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sewer line project: trunk line will not be branched anymore
डीएम से वार्ता करते मेयर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डीएम कैंप ऑफिस में हुई बैठक में निर्णय, शासन को भेजी जाएगी डीपीआर

विज्ञापन
बरेली। सीवर लाइन प्रोजेक्ट के तहत शहर में अब ब्रांच लाइन की जगह ट्रंक लाइन डाली जाएगी। मंगलवार को डीएम नितीश कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आंनद और जल निगम के अफसरों के साथ इस पर बैठक की। तय किया गया कि जल्द इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
मंगलवार को डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में मेयर और नगर आयुक्त ने सीवर लाइन प्रोजेक्ट में ब्रांच लाइन के स्थान पर ट्रंक लाइन डालने पर विचार-विमश किया। तय किया गया कि अब पूरे शहर में ब्रांच लाइन की जगह ट्रंक लाइन डाली जाएगी। जल निगम के इंजीनियर को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए। इंजीनियरों ने ट्रंक लाइन की उपयोगिता और जरूरत के बारे में डीएम को बताया। कहा, इससे शहर के अधिकांश हिस्सों की वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो जाएगी। इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। डीएम ने कहा कि लाइन डालने के लिए खुदाई का काम तेजी से हो ताकि जनता को परेशानी न हो।
विज्ञापन

सिर्फ 25 फीसदी इलाकों में ही सीवर लाइन

मेयर के मुताबिक, नगर निगम सीमा में अभी सिर्फ 25 फीसदी इलाकों में ही सीवर लाइन बिछी है। सीवर ट्रंक लाइन बिछाए जाने से करीब 80 फीसदी इलाकों में रहने वालों को फायदा मिलेगा। फिलहाल प्रोजेक्ट पर सहमति बन गई है। इसकी डीपीआर बनाने के लिए कह दिया गया है। जैसे ही रिपोर्ट तैयार होगी, उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed