फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Several stations of Izzatnagar division will shine seven projects got Rs 65.53 crore

Railway: इज्जतनगर मंडल के कई रेलवे स्टेशन चमकेंगे, 65.53 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य

Sun, 05 Apr 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Apr 2026 01:49 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इससे यात्री सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

विज्ञापन
Several stations of Izzatnagar division will shine seven projects got Rs 65.53 crore
इज्जतनगर मंडल कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर विकास की सात परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने 65.53 करोड़ का बजट जारी किया है। बजट के दो माह बाद आई रेलवे की पिंक बुक 2026-27 में मदवार आवंटन कर दिया गया है। विकास की परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू होगा। इससे इज्जतनगर मंडल की क्षमता बढ़ेगी और कई स्टेशन चमक जाएंगे।

विज्ञापन


इज्जतननगर मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों में पहले और अखिल भारतीय स्तर पर नौवें स्थान पर है। केंद्र सरकार ने इस बार बजट में पीलीभीत जंक्शन पर नए स्टेशन भवन निर्माण के लिए 19.55 करोड़ रुपये दिए हैं। लालकुआं जंक्शन पर इलेक्ट्रिक लोकोशेड पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लालकुआं जंक्शन पर दूसरी वॉशिंग पिट का निर्माण के लिए 11.31 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लालकुआं जंक्शन पर ही 12.49 करोड़ की लागत से सीआर और 12 मीटर के फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीगंज स्टेशन पर होंगे ये काम 
इज्जतनगर स्टेशन से लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों के संचालन को संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सीबीगंज में पिट लाइन, ईटीपी और ईओटी निर्माण पर क्रेन खरीद के लिए 2.97 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सीबीगंज स्टेशन पर ही प्रस्तावित सेटेलाइट डिपो निर्माण 2.97 करोड़ और 600 मीटर वॉशिंग लाइन विस्तार पर 9.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि इज्जतनगर मंडल के ज्यादातर स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत विकास और सुंदरीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब नई परियोजनाओं पर काम होना है। पीलीभीत जंक्शन का भवन नया बनाया जाएगा। लालकुआं, इज्जतनगर, सीबीगंज में भी कई काम होने हैं। इसके बाद मंडल की ट्रेनों का संचालन क्षमता बढ़ेगी और यात्री सुविधाएं भी बेहतर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed