फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Several Illegal Shops Demolished by Bulldozers Near Shrine in Bareilly

UP News: बरेली में चला नगर निगम का बुलडोजर, मस्जिद के समीप अवैध दुकानें ध्वस्त, कार्रवाई से मची खलबली

Tue, 07 Apr 2026 12:35 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 12:35 PM IST
सार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में रोड़ा बन रहे अवैध निर्माणों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर निगम की टीम ने कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से मौके पर खलबली मच गई।  

विज्ञापन
Several Illegal Shops Demolished by Bulldozers Near Shrine in Bareilly
बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को नगर निगम का बुलडोजर गजरा। अभियान के तहत करीब 60 से अधिक दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। कई बार नोटिस के बाद भी अतिक्रमण करने वाले लोग अपना कब्जा नहीं हटा रहे थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


कोहाड़ापीर से लेकर धर्मकांटे चौराहे व नैनीताल रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत काम होना है। योजना के तहत ये काम करीब चार माह से विलंब से चल रहा है। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्तर से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम के अनुसार करीब 2.4 किलोमीटर लंबी इस रोड का काम 47.74 करोड़ से होना है। विलंब से चल रहे काम को लेकर कई बार शासन से होने वाली बैठक में निगम के अधिकारियों को फटकार भी लग चुकी है। 
विज्ञापन


जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने 24 मार्च को बैठक की और इससे पहले ही अंतिम नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी थी कि अपने आप अतिक्रमण को हटा लें नहीं तो निगम से ध्वस्त कर देगा। कुछ लोगों ने अतिक्रमण को हटा लिया लेकिन अधिकतर लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मंगलवार को सुबह 10 बजे ही निगम के टीम तीन बुलडोजर, प्रवर्तन दल व कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलडोजर चलते ही शुरू हुआ विरोध
नगर निगम का बुलडोजर चलते ही वहां पर विरोध शुरू हो गया, लोग अतिक्रमण हटाने को मना करने लगे लेकिन टीम ने किसी की भी नहीं सुनी और कार्रवाई शुरू कर दी। पेट्रोल पंप के पास स्थित मस्जिद के पास किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इसी के साथ पेट्रोल पंप की दो दुकानें, उसके पास बनी दुकानों को कार्रवाई की गई। निगम की टीम आगे बढ़ी तो सेनेट्री स्टोर की दुकानों पर कार्रवाई की गई। चार दुकानों के पुराने बाजार को में लगे निशान के अनुसार उसे गिरा दिया गया। 

यह भी पढ़ें- UP: अनैतिक संबंधों के मकड़जाल में उलझी अपहरण की कहानी, वारदात से पहले इस धार्मिक स्थल पर गए थे बदमाश; 5 की मौत

आधे घंटे तक चला अभियान 
बताया जा रहा है कि निगम ने पहले ही सभी दुकानों पर नपाई कर लाल निशान लगा दिए थे और लगभग दो महीने से ज्यादा का समय दुकानदारों को दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। समय पूरा होने के बाद निगम से कार्रवाई की गई। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी ने विरोध भी किया, स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसके साये में घंटों तक ध्वस्तीकरण का अभियान जारी रहा। 

अभियान के दौरान प्रभावित दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। व्यापारियों का तर्क है कि उन्हें अपना सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और न ही उनके रोजगार को बचाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विरोध और हंगामे के चलते पूरे क्षेत्र में घंटों तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे प्रदर्शनकारी बेबस नजर आए। दूसरी ओर, नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात को सुगम बनाने और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए यह सड़क चौड़ीकरण अनिवार्य है, और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

नगर के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यों में बाधा बने अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। सभी अतिक्रमण करने वालों को पहले की नोटिस भेज दिए गए थे। अंतिम नोटिस की समय सीमा पूरी होन के बाद निगम अपनी कार्रवाई कर रहा है। निरंतर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed