फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven special trains kept waiting, three arrived eight hours late.

Bareilly News: सात विशेष ट्रेनों ने कराया इंतजार, तीन आठ-आठ घंटे देरी से आई

Sat, 08 Nov 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Seven special trains kept waiting, three arrived eight hours late.
विशेष ट्रेनों की बिगड़ी चाल के कारण नियमित भी हुईं लेटलतीफी का शिकार
विज्ञापन

बरेली। विशेष गाड़ियों की चाल बिगड़ने से इनकी समय सारिणी भी लड़खड़ा गई है। शुक्रवार को लंबी दूरी की सात विशेष ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार रहीं। इनमें तीन विशेष ट्रेनों ने आठ-आठ घंटे इंतजार कराया। विशेष गाड़ियों की बिगड़ी चाल के कारण नियमित गाड़ियां भी लेटलतीफ रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को 04829 जोधपुर-गोरखपुर, 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट और 03223 राजगीर-हरिद्वार विशेष ट्रेनें आठ-आठ घंटे की देरी से आईं। 04515 समस्तीपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी ने सात, 04601 पटना-फिरोजपुर विशेष गाड़ी ने दो, 04022 आनंद विहार-गोरखपुर विशेष गाड़ी ने तीन और 04016 आनंद विहार-समस्तीपुर विशेष गाड़ी ने दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

नियमित गाड़ियों में 22417 महामना एक्सप्रेस, 13258 आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 22542 गरीब रथ एक्सप्रेस, 18104 टाटानगर एक्सप्रेस, 12370 कुूंभ एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट ने इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed