{"_id":"699cc1ffaef9984a3f08c33f","slug":"seven-out-of-70-students-received-appointment-letters-in-the-placement-drive-bareilly-news-c-4-vns1074-832234-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्लेसमेंट ड्राइव में 70 में से सात विद्यार्थियों को मिला नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्लेसमेंट ड्राइव में 70 में से सात विद्यार्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
Tue, 24 Feb 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में शनिवार को प्लेस्मेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जहां प्रोडेस्क आईटी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा की कंपनी पहुंची। 70 छात्र-छात्राओं में से मात्र सात को नियुक्ति पत्र और 15 इंटर्नशिप लेटर दिया गया।
कंपनी के मैनेजर नकुल कुमार ने छात्रों को कंपनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी 2012 में बनी, उद्योगों के लिए कस्टम डिजिटल समाधान और एआई आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ वेब डेवलपमेंट, एप्लीकेशन डेवलपमेंट (फ्रंटएंड, फुल स्टैक, पाइथन व जावा) और डिजिटल समाधान तैयार करती है।
आइटी रिक्रूटर काॅजल सिंह ने विद्यार्थियों की मौखिक, तकनीकी से जुड़ी परीक्षा ली। इसमें विश्वविद्यालय के बीटेक के कुल 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पहले राउंड में स्क्रीनिंग हुई, जिसमें वर्बल इंग्लिश कम्युनिकेशन के 70 छात्रों ने भाग लिया। 51 छात्र टेक्निकल राउंड में पहुंचे, जिसमें कोडिंग की समस्याओं को हल किया। इसके बाद छात्रों का एचआर इंटरव्यू राउंड भी हुआ, जिसमें कुल 31 छात्रों ने साक्षात्कार दिया। सात छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिया। कुल 15 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप ऑफर लेटर दिया गया। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सिंह, सीएसआईटी के प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार बिष्ट, सीएसआईटी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय ऋषिवाल, डाॅ. अश्वनी गुप्ता, विनय मौर्य, मैकेनिकल विभाग से डाॅ. विशाल सक्सेना, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।