{"_id":"6547eb2ef6812d532a0eef64","slug":"seven-meter-wide-new-bridge-will-be-built-near-the-old-bridge-in-laikheda-bareilly-news-c-4-1-bly1032-281607-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाईखेड़ा में पुराने पुल के पास बनेगा सात मीटर चौड़ा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाईखेड़ा में पुराने पुल के पास बनेगा सात मीटर चौड़ा नया पुल
Mon, 06 Nov 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में लाईखेड़ा के निकट बहगुल नदी पर बेहद जर्जर और संंकरे पुल के निकट सात मीटर चौड़ा नया पुल बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो गए हैं, जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। चार करोड़, 58 लाख, 92 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे आसपास के 14 गांवों के 70 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।
फिलहाल पुल की चौड़ाई 3.75 मीटर है। अब इसे सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। ढकिया खैरुद्दीन, ढकिया आनंदीपुर, मौजूमनगला, भूड़ा, टाहप्यारी नवादा, नगरिया, रतना, नंदपुर, रिछौला चौधरी, समुआ, हिकरपुर, चमरौआ, सेमीखेड़ा के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगा। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता संजय तिवारी ने बताया कि पुल के लिए नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्या के प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिली है। टेंडर सितंबर में हो गए हैं। एक वर्ष का समय फर्म को दिया गया है।
पुल की दोनों ओर टूट चुकी है रेलिंग
पुल के दोनों ओर की रेलिंग टूट गई है। हादसे का खतरा बना रहता है। भारी वाहन गुजारना मुश्किल होता है। पांच वर्ष से क्षेत्र की जनता नए पुल की मांग कर रही थी। पिछले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव मुख्यालय गया था, अब मंजूरी मिली है।