फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven lakh people have not done e-KYC, their names may be removed from ration cards

Bareilly News: सात लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, राशन कार्ड से हट सकता है नाम

Sat, 05 Apr 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh people have not done e-KYC, their names may be removed from ration cards
बरेली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत आच्छादित राशन कार्ड धारकों को 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी करानी है। अब तक जिले के साथ लाख लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। 30 अप्रैल के बाद उनके नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं। पूर्ति विभाग कोटेदारों के जरिये सत्यापन करवाकर ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

राशन कार्ड का उपयोग सिर्फ राशन लेने तक सीमित नहीं। यह आपका पहचानपत्र होता है। इससे कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। कई राज्याें में फर्जी तरह से बीपीएल कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के मामले आए तो बरेली में भी दो वर्ष पूर्व सत्यापन की मुहिम चलाई गई थी। करीब दो हजार लोगों के राशन कार्ड काटे गए थे। कई जिलों से ऐसे मामले सामने आने पर केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी की कवायद शुरू की।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक, साल भर पहले ई-केवाईसी शुरू हुई। तब तकनीकी खामी के चलते सत्यापन की तिथि आगे बढ़ा दी गई। अब खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने 30 अप्रैल तक हर हाल में राशन कार्ड में दर्ज सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति राशन कार्ड उनके नाम हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ लाख राशन कार्ड और 33 लाख लाभार्थी
पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नगर क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के 2,10,078 राशन कार्ड और 9,38,196 लाभार्थी हैं। अंत्योदय के 4,789 राशन कार्ड और 1,57,55 लाभार्थी हैं। देहात क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के 4,58,138 राशन कार्ड और 19,71,521 लाभार्थी हैं। अंत्योदय के 92,822 राशन कार्ड और 2,80,145 लाभार्थी हैं। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 75 फीसदी लाभार्थियों की ई-केवाईसी हो चुकी है।


कोटेदारों को निर्देश, सत्यापन में करेंगे पूरा सहयोग
जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक, लाभार्थियों के सत्यापन के लिए कोटेदारों को शासन से जारी निर्देश का अनुपालन कराने के लिए कहा गया है, ताकि कोई व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न हो। कई लाभार्थियों ने परिजनों के दूसरे राज्य में नौकरी करने की वजह से जिले में मौजूद न होने की बात कही। ऐसे लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed