{"_id":"67f3d533b43a39a68a092e32","slug":"seven-accused-arrested-for-use-to-provide-bank-accounts-to-cyber-thugs-in-bareilly-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे राज्यों के साइबर ठगों को ठेके पर दिलाते थे बैंक खाते, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे राज्यों के साइबर ठगों को ठेके पर दिलाते थे बैंक खाते, सात आरोपी गिरफ्तार
Mon, 07 Apr 2025 07:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:08 PM IST
सार
बरेली में साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना वीरेंद्र लखनऊ में रहता है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हवाला धंधे के लिए गरीबों व जरूरतमंदों के खाते उपलब्ध कराने के लिए बरेली जिला पहले से चर्चित है। पहले सीबीगंज का धंतिया गांव इसके लिए बदनाम था, अब आसपास के कई थाना क्षेत्र के गांवों में भी साइबर ठगों के गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। इज्जतनगर थाना पुलिस व साइबर थाना टीम ने सोमवार को सात लोगों का गिरोह हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने सरगना का नाम वीरेंद्र बताया।
विज्ञापन
हाफिजगंज के परेवा गांव निवासी वीरेंद्र लखनऊ में रहकर बरेली में गुर्गों के सहारे लोगों के खाते खुलवा रहा था। वीरेंद्र इन खातों को कोरियर से कलकत्ता भेजता था। यहां से बिहार, राजस्थान, बंगाल, झारखंड आदि प्रदेशों के साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए जाते थे जिनमें ठगी की रकम आती रहती थी। ठगी की रकम का बीस फीसदी हिस्सा खाता खुलवाने वालों को और एक से दो फीसदा खाता धारकों को मिलता था। सोमवार को सभी सात आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन